सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   MP Politics: Chhindwara MP Bunty Vivek Sahu sends defamation notice to MLA Sunil Uike.

MP Politics: छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू ने विधायक सुनील उइके को भेजा मानहानि नोटिस, जानें पूरा मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Wed, 17 Jun 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
सार

छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू ने विधायक सुनील उइके समेत कांग्रेस, गोंडवाना और अन्य नेताओं को मानहानि नोटिस भेजा है। सांसद ने छवि धूमिल करने के लिए झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए एक सप्ताह में सार्वजनिक माफी मांगने की चेतावनी दी है।

MP Politics: Chhindwara MP Bunty Vivek Sahu sends defamation notice to MLA Sunil Uike.
बंटी विवेक साहू और सुनील उइके - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू ने जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके समेत कांग्रेस, गोंडवाना और अन्य दलों के नेताओं को मानहानि का नोटिस भेजा है। सांसद ने आरोप लगाया है कि चारगांव प्रहलाद में हुई घटना को लेकर उनके खिलाफ झूठे, भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

सांसद कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि सांसद बंटी विवेक साहू के अधिवक्ता ने संबंधित नेताओं को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय सीमा में माफी नहीं मांगने पर मानहानि की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि क्षेत्र की जनता उनका परिवार है और सांसद बनने के बाद से उन्होंने अपना पूरा समय छिंदवाड़ा एवं पांढुर्ना संसदीय क्षेत्र की जनता की सेवा, समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए पद नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है।

विज्ञापन


पढे़ं:  कुएं की खुदाई के दौरान मलबा धंसा, सास-बहू 50 फीट गहराई में दबीं, एक की हुई मौत

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों और जनता के बढ़ते विश्वास को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए झूठे आरोपों और दुष्प्रचार का सहारा ले रहे हैं। सांसद ने कहा कि छिंदवाड़ा की जनता उनके कार्यों, निष्ठा और समर्पण की साक्षी है तथा वे जनता के विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे।

बंटी विवेक साहू ने कहा कि उनके संस्कार उन्हें आरोपों का जवाब काम के माध्यम से देना सिखाते हैं, लेकिन यदि कोई व्यक्ति या राजनीतिक दल जानबूझकर झूठी और अपमानजनक बातें फैलाकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed