सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   School principal dies of heart attack due to mental stress due to false complaint

Seoni News: झूठी शिकायत के चलते मानसिक तनाव, सरकारी स्कूल के प्राचार्य की हार्ट अटैक से हो गई मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 28 Mar 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रभारी प्राचार्य मोहनलाल साहू का हार्ट अटैक से निधन हो गया। परिजनों का आरोप है कि झूठी शिकायतों के कारण वे मानसिक तनाव में थे। पहली शिकायत के बाद उन्हें जनवरी में अटैक आया था, दूसरी शिकायत के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। परिवार ने न्याय और कार्रवाई की मांग की है। 

School principal dies of heart attack due to mental stress due to false complaint
मामले की शिकायत करते शिक्षक संघ के पदाधिकारी
विज्ञापन

विस्तार

सिवनी जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लखनादौन विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल करनपुर के प्रभारी प्राचार्य मोहनलाल साहू का 27 मार्च को हार्ट अटैक से निधन हो गया। परिवार का आरोप है कि उनके खिलाफ की गई झूठी शिकायतों के चलते वे लंबे समय से मानसिक तनाव में थे, जिसके कारण उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई।
Trending Videos


परिजनों ने आरोप लगाया कि नेहा नंदौरे नामक महिला ने सीएम हेल्पलाइन 181 पर मोहनलाल साहू के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि वे स्कूल में सिर्फ हस्ताक्षर कर चले जाते हैं और ड्यूटी के प्रति लापरवाह हैं। परिवार का कहना है कि यह आरोप निराधार था। मोहनलाल साहू अपने दायित्वों के प्रति बेहद ईमानदार और समर्पित थे। उनके कार्यकाल में स्कूल का परिणाम भी बेहतर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मजदूर को मिट्टी से मिला हीरा, पन्ना की खदान से 10 दिनों में मिले दो जेम्स क्वालिटी के डायमंड

शिकायत से बढ़ा मानसिक तनाव
परिवार के अनुसार, इस झूठी शिकायत के बाद साहू अत्यधिक मानसिक दबाव में आ गए थे। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान ध्वजारोहण करते समय उन्हें पहला हार्ट अटैक आया। तत्काल उन्हें जबलपुर के अस्पताल ले जाया गया, जहां ऑपरेशन के बाद स्वास्थ्य में सुधार हुआ। लेकिन 23 मार्च को शिकायतकर्ता ने एक बार फिर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, जिससे साहू फिर से मानसिक तनाव में आ गए। लगातार तनाव के चलते 27 मार्च को मोहनलाल साहू की तबीयत अचानक बिगड़ गई और हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। इस घटना से परिवार और शिक्षकों में गहरा आक्रोश है।

ये भी पढ़ें- पॉक्सो एक्ट की अनभिज्ञता से किशोर व युवा फंस रहे अपराध के दलदल में, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

अब परिवार ने की शिकायत
मृतक के परिवार और शिक्षक संघ ने थाना लखनादौन में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी मांग है कि झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। साहू की बेटियों, संस्कृति साहू और समृद्धि साहू ने प्रशासन से न्याय की अपील की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed