सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tragic Accident in Dhar Overloaded Pickup Truck Loses Control and Overturns Eight Laborers Die Horrific Death

एमपी में दर्दनाक हादसा: धार में ओवरलोड पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोगों की दर्दनाक मौत; कई लोग घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: Sabahat Husain Updated Wed, 29 Apr 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
सार

धार के तिरला बायपास पर ओवरलोड पिकअप पलटने से 12 लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। 40-45 लोग सवार थे। कई गंभीर घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, राहत-बचाव कार्य जारी है।

Tragic Accident in Dhar Overloaded Pickup Truck Loses Control and Overturns Eight Laborers Die Horrific Death
धार में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

धार जिले के तिरला बायपास पर बुधवार रात एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह दर्दनाक दुर्घटना चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुई, जब मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

Trending Videos

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक करीब 40 से 45 मजदूर सवार थे। वाहन के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन



पढ़ें: 10 करोड़ फिरौती कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद, एमपी में भी था इनामी

इस भीषण हादसे में मृतकों में बच्चों के भी शामिल होने की खबर है, जिससे घटना और भी दुखद हो गई है। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है।

घायलों के नाम
क्रमांक नाम आयु/लिंग जाति गांव
1 तनु  9 वर्ष  भील नयापुर
2 अंगूरी  35 वर्ष / महिला भील सेमलीपुरा
3 मीना  45 वर्ष / महिला भील पटेलिया / रामपुर
4 सुमीत  14 वर्ष  भील नयापुर
5 किरण  9 वर्ष  भील सेमलीपुरा
6 भुरी  35 वर्ष / महिला भील सेमलीपुरा
7 रंजना 25 वर्ष / महिला भील सेमलीपुरा
8 आयुष 14 वर्ष  भील नयापुर
9 गोकुल  15 वर्ष /  भील नयापुर
10 सुनीता  42 वर्ष / महिला भील नयापुर

अज्ञात

क्रमांक विवरण आयु/लिंग
1 अज्ञात 25 वर्ष / महिला
2 अज्ञात 14 वर्ष / महिला


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed