सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Sonam's brother Govind said - Raj embezzled Rs 1.5 crore from my institute.

Indore: सोनम के भाई गोविंद ने कहा-राज ने मेरे संस्थान में डेढ़ करोड़ रुपये की हेराफेरी की

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 29 Apr 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
सार

शिलांग में हुए चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कई अहम खुलासे किए हैं, जिससे इस केस को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।

Indore: Sonam's brother Govind said - Raj embezzled Rs 1.5 crore from my institute.
सोनम का भाई गोविंद हत्या के बाद इस तरह मिला था राजा की मां से। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अपने पति राजा रघुवंशी की शिलांग में हत्या करने वाली सोनम रघुवंशी को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। इसे लेकर सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी पर आरोप लगाए जा रहे हैं, लेकिन गोविंद ने कहा कि सोनम को जमानत दिलाने में मेरी कोई भूमिका नहीं है। गोविंद ने यह भी खुलासा किया कि इस हत्याकांड में जेल में बंद राज कुशवाह ने उसके संस्थान में डेढ़ करोड़ रुपये की हेराफेरी की।

Trending Videos

 

गोविंद ने कहा कि मुझे भी मीडिया के जरिए ही पता चला। मुझ पर जो पैसे के दम पर मदद करने के आरोप लग रहे हैं, वे गलत हैं। कानूनी प्रक्रिया के तहत जमानत मिली है। मैंने कोई मदद नहीं की। जेल से सोनम का एक-दो बार कॉल आया, लेकिन सामान्य बात हुई। जेल से फोन पर बात करने की सुविधा है। उसके लिए कोई वकील नहीं किया। सरकारी वकील ने ही जमानत दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गोविंद ने कहा कि सोनम ने गुनाह किया है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। राजा के परिवार को भी थोड़ा संयम बरतना चाहिए। वे कोर्ट को लेकर सवाल उठा रहे हैं, जो गलत है। अभी केस को लेकर फैसला नहीं आया है।


पिता के शिलांग जाने पर कहा कि यह उनका फैसला है, वे खुद गए हैं। उन्होंने कहा कि सोनम जेल से बाहर आ गई है, लेकिन हम उसे इंदौर लाना नहीं चाहते। सोनम को जमानत मिलना हमारे लिए भी आश्चर्यजनक है, क्योंकि पहले तीन बार खारिज हो चुकी है।
 

गोविंद ने कहा कि राज का परिवार कभी मेरे पास मदद के लिए नहीं आया। राज ने डेढ़ करोड़ रुपये की हेराफेरी की। वह कई जगहों से पैसा लेकर गया है। जब हिसाब मिलाया तो इस धांधली का पता चला। उसका परिवार भी इंदौर से जा चुका है। इस मर्डर केस के बाद मैं खुद परेशान हूं। कारोबार पर ध्यान नहीं दे पा रहा हूं। सभी के सवालों के जवाब देने पड़ते हैं। मुझे कहा जाता है कि यह सोनम रघुवंशी का भाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed