{"_id":"6a5dc1c55cef278f2603cd50","slug":"the-bride-who-went-missing-from-the-in-laws-after-a-month-of-marriage-left-the-house-on-the-day-of-one-month-anniversary-the-family-said-jewellery-and-cash-also-took-along-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-4521481-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: शादी के एक महीने बाद ही ससुराल से लापता हुई दुल्हन, परिवार बोला जेवर-नकदी भी साथ ले गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: शादी के एक महीने बाद ही ससुराल से लापता हुई दुल्हन, परिवार बोला जेवर-नकदी भी साथ ले गई
Mon, 20 Jul 2026 05:59 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 05:59 PM IST
सार
छिंदवाड़ा के परासिया में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। परिजनों ने जेवर और नकदी साथ ले जाने का आरोप लगाया है। एक महिला ने दुल्हन को अज्ञात युवक की बाइक पर जाते देखने का दावा किया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के परासिया क्षेत्र में नवविवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। जिस दिन दंपती की शादी को ठीक एक महीना पूरा हुआ, उसी दिन दुल्हन अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों का आरोप है कि वह घर में रखे जेवरात और नकदी भी साथ ले गई। वहीं गांव की एक महिला ने दावा किया है कि उसने नवविवाहिता को एक अज्ञात युवक की बाइक पर जाते देखा था। फिलहाल पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार परासिया विकासखंड के लहगड्डुआ निवासी श्रीकांत परतेती का विवाह 4 जून को तामिया क्षेत्र के मोरढाना (छिंदी) निवासी रविता भलावी से पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ था। विवाह के बाद दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था। नवविवाहिता भी करीब एक माह तक ससुराल में सामान्य रूप से रह रही थी। परिजनों के मुताबिक किसी प्रकार का विवाद या तनाव सामने नहीं आया था। लेकिन 4 जुलाई को, यानी शादी की पहली मासिक वर्षगांठ वाले दिन, रविता अचानक घर से लापता हो गई। परिवार ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के गांवों में तलाश की, लेकिन जब उसका कहीं पता नहीं चला तो पुलिस से मदद मांगी गई।
विज्ञापन
पड़ोसी महिला का दावा- चेहरा ढंककर आया युवक, बाइक पर बैठकर चली गई दुल्हन
परिवार के मुताबिक तलाश के दौरान पड़ोस की एक महिला ने बताया कि घटना वाले दिन एक युवक बाइक से गांव आया था। उसने अपना चेहरा कपड़े से ढंका हुआ था। महिला का दावा है कि नवविवाहिता उस युवक की बाइक पर बैठकर तामिया की ओर चली गई। हालांकि पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है और अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- चाय के डिस्पोजल कप ने बदल दी किस्मत! सागर की महिला ने बना दिया लाखों का आइडिया
परिवार का आरोप- जेवर और नकदी भी नहीं मिले
नवविवाहिता के ससुर जंगल सिंह परतेती ने बताया कि बहू के लापता होने के बाद घर की तलाशी ली गई तो कुछ जेवरात और नकदी भी गायब मिली। इससे परिवार को आशंका है कि वह इन्हें अपने साथ ले गई है। उन्होंने कहा कि पूरे परिवार ने हर संभव जगह तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला। पति श्रीकांत परतेती ने बताया कि पत्नी के लापता होने के बाद उन्होंने उसके मायके में भी संपर्क किया, लेकिन वहां भी वह नहीं पहुंची। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। उनका कहना है कि परिवार पिछले कई दिनों से चिंता और असमंजस की स्थिति में है।
पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवविवाहिता अपनी इच्छा से गई है या उसके साथ कोई अन्य घटना हुई है। यदि बाइक से ले जाने की बात सही पाई जाती है तो उस युवक की पहचान भी की जाएगी।
इलाके में चर्चा का विषय बना मामला
शादी के महज एक महीने बाद दुल्हन के अचानक लापता होने की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया से लेकर गांव की चौपालों तक इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी तरह के निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। फिलहाल पुलिस नवविवाहिता की तलाश में जुटी है और परिजनों को उम्मीद है कि जल्द ही उसका पता चल जाएगा।
