सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Woman climbs on 5th floor of district hospital, threatens to jump; accident in 15 minutes

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में हंगामा: प्रेम विवाद के बाद युवती पांचवीं मंजिल के छज्जे पर चढ़ी, पुलिस पहुंची

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 26 Apr 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
सार

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में प्रेम विवाद से तनावग्रस्त युवती इलाज के दौरान पांचवीं मंजिल के छज्जे पर पहुंच गई और कूदने की बात करने लगी। परिजन व स्टाफ की समझाइश से 15 मिनट बाद वह नीचे उतरी, बड़ा हादसा टल गया।

Woman climbs on 5th floor of district hospital, threatens to jump; accident in 15 minutes
अस्पताल की पहली मंजिल पर खड़ी युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में रविवार दोपहर एक युवती के हंगामे से अफरातफरी का माहौल बन गया। प्रेम प्रसंग में तनाव के चलते उपचार के दौरान युवती अचानक पांचवीं मंजिल के छज्जे पर पहुंच गई और नीचे कूदने की बात करने लगी। घटना के दौरान अस्पताल परिसर में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

Trending Videos

फिनायल पीने के बाद अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, युवती का एक युवक के साथ प्रेम संबंध बताया जा रहा है। किसी बात को लेकर विवाद होने पर उसने कथित रूप से फिनायल पी लिया, जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान वह युवक से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन बात नहीं हो पाने से वह भावनात्मक रूप से अस्थिर हो गई।

अचानक वार्ड से निकलकर छज्जे पर पहुंची

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती अचानक वार्ड से बाहर निकली और पांचवीं मंजिल पर पहुंच गई। कुछ ही देर में वह छज्जे पर खड़ी नजर आई। नीचे मौजूद लोगों ने यह देखा तो हड़कंप मच गया। युवती की स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद लोगों में चिंता बढ़ गई।

पढे़ं: इंदौर में ढाई साल की बच्ची की मौत, खेलते-खेलते पहली मंजिल से गिरी

समझाइश के बाद टला बड़ा हादसा
मौके पर मौजूद परिजन, अस्पताल स्टाफ और अन्य लोगों ने युवती को शांत कराने का प्रयास किया। करीब 15 मिनट तक चली समझाइश के बाद वह नीचे उतरने को तैयार हो गई। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटनाक्रम ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि एक मरीज इतनी आसानी से ऊपरी मंजिल तक कैसे पहुंच गया। कोतवाली पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed