{"_id":"6a354c92ca41d805580ebed9","slug":"bhopal-news-major-change-at-barkatullah-university-vice-chancellor-prof-sk-jain-s-resignation-accepted-pro-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: बरकतउल्ला में बड़ा बदलाव, कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: बरकतउल्ला में बड़ा बदलाव, कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिली कमान
Fri, 19 Jun 2026 07:35 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Fri, 19 Jun 2026 07:35 PM IST
सार
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर होने के बाद प्रो. विवेक शर्मा को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे नए कुलगुरु की नियुक्ति तक विश्वविद्यालय का संचालन करेंगे। अब विश्वविद्यालय की नजरें नए स्थायी कुलगुरु की नियुक्ति पर टिकी हैं।
विज्ञापन
बीयू भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (BU) में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने स्वीकार कर लिया है। नए कुलगुरु की नियुक्ति होने तक प्रो. विवेक शर्मा को विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन द्वारा दिया गया इस्तीफा शुक्रवार को मंजूर कर लिया गया। राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने उनके त्यागपत्र को स्वीकृति देते हुए विश्वविद्यालय में अंतरिम व्यवस्था के आदेश जारी किए।
प्रो. विवेक शर्मा को अतिरिक्त प्रभार
राजभवन के आदेश के अनुसार विश्वविद्यालय के प्रबंध संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. विवेक शर्मा को कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे नियमित कुलगुरु की नियुक्ति होने तक विश्वविद्यालय के प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों का संचालन करेंगे।
विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत हुई नियुक्ति
राज्यपाल ने मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम-1973 के तहत कुलाधिपति को प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह व्यवस्था की है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थायी कुलगुरु की नियुक्ति तक प्रो. शर्मा कार्यवाहक रूप में दायित्व निभाएंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-दिग्विजय के साथ हरीश चौधरी के व्यवहार से प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज,प्रदेश प्रभारी पर भड़के
एक दिन पहले सौंपा था त्यागपत्र
जानकारी के अनुसार प्रो. एसके जैन ने 18 जून को अपना इस्तीफा दिया था। इसके बाद राजभवन ने मामले पर विचार कर अगले ही दिन त्यागपत्र स्वीकार कर लिया। हालांकि इस्तीफे के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कुलगुरु पद खाली होने के बाद अब विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षा की नजरें नए स्थायी कुलगुरु की नियुक्ति पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि चयन प्रक्रिया पूरी होने तक प्रो. विवेक शर्मा ही विश्वविद्यालय की कमान संभालेंगे।