नरसिंहपुर में काली फिल्म पर कार्रवाई: रसूख दिखाना पड़ा महंगा, युवक गिरफ्तार; निकाला गया जुलूस
नरसिंहपुर में वाहन चेकिंग के दौरान काली फिल्म लगी कार मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की। चालक सूरज पटेल पुलिस से उलझ गया और रसूख दिखाने लगा। शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर जुलूस निकाला गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यातायात नियमों की अनदेखी कर पुलिस से बहस करना और रसूखदारी दिखाना एक युवक को भारी पड़ गया। विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने पहले उसकी कार से प्रतिबंधित काली फिल्म हटवाई और बाद में शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला।
जानकारी के अनुसार, साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में यातायात थाना प्रभारी ममता तिवारी के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एमपी-49-जेडए-0736 नंबर की एक वरना कार को जांच के लिए रोका गया। जांच में कार के शीशों पर प्रतिबंधित काली फिल्म लगी मिली। पुलिस ने चालक सूरज पटेल को नियमों के उल्लंघन की जानकारी देते हुए कार्रवाई शुरू की, लेकिन वह पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा और विरोध जताने लगा।
पढे़ं: कुएं की खुदाई के दौरान मलबा धंसा, सास-बहू 50 फीट गहराई में दबीं, एक की हुई मौत
पुलिस के अनुसार, आरोपी को पहले भी काली फिल्म हटाने और वाहन पर निर्धारित नंबर प्लेट लगाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उसने उनका पालन नहीं किया। रविवार को दोबारा कार्रवाई के दौरान उसने कथित रूप से अपनी राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हुए विवाद किया और करीब दो घंटे तक वाहन सड़क पर खड़ा रखकर यातायात व्यवस्था प्रभावित की।
यातायात थाना प्रभारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर सूरज पटेल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से भी अन्य आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
