सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Accused of raping for seven years on the pretext of marriage arrested

Damoh News: शादी का झांसा देकर सात साल तक किया दुष्कर्म, युवती ने दिया बच्चे को जन्म, आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 05 Jul 2025 02:11 PM IST
विज्ञापन
सार

मामला दर्ज होने और पुलिस की तलाश के बाद आरोपी देहात थाना क्षेत्र के इमलाई सीमेन्ट्र फैक्ट्री के पास छिप गया था। आरोपी देश से बाहर भागने की तैयारी में कर रहा था लेकिन तब तक पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

Damoh News: Accused of raping for seven years on the pretext of marriage arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दमोह जिले के एक थाना क्षेत्र में सात साल से दुष्कर्म का शिकार हो रही एक युवती ने बच्चे को जन्म दिया। आरोपी बाहर भागने की फिराक में था, तभी युवती की शिकायत पर पटेरा थाना पुलिस ने उसे देहात थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos


पटेरा थाना प्रभारी सरोज ठाकुर ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक युवती से कुम्हारी थाना क्षेत्र के देवरी रतन गांव निवासी चरन पिता यशवंत सिंह चौहान 45 ने शादी की बात कहकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साल 2018 में उसने शादी की बात कही और तब से लगातार वह युवती का शारीरिक शोषण करता था। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई और उसने आरोपी से शादी के लिए कहा तो वह इंकार करने लगा। इसी दौरान युवती ने एक बालक को जन्म दिया और आरोपी के खिलाफ पटेरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 69, 115(2), 351(3)बीएनएस का मामला दर्ज किया है। आरोपी चरन सिंह चौहान फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अवैध शराब बनाने वालों पर कार्रवाई, घने जंगलों में बने ठिकानों पर 10 KM चलकर पहुंची पुलिस

एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। शुक्रवार को पता चला आरोपी देहात थाना क्षेत्र के इमलाई सीमेन्ट्र फैक्ट्री के पास छिपा है और बाहर भागने की
की फिराक में है। पटेरा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की गिरफ्तारी में साइबर सेल टीम का सहयोग रहा, क्योंकि आरोपों बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था।

दिव्यांग महिला से दुष्कर्म
पटेरा थाना क्षेत्र में ही एक और दुष्कर्म की घटना का आरोपी पकड़ा गया। जिसने दिव्यांग महिला से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना 24 मई की रात की है, जब महिला घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी चिन्ता उर्फ राजा कुर्मी निवासी रमगढ़ा के द्वारा महिला से दुष्कर्म किया गया। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई। शुक्रवार को आरोपी को पटेरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed