सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News Four people including husband-wife, brother-in-law and nephew died in a road accident in Sagar

MP : तीर्थयात्रा पर जा रहे जैन परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, पति-पत्नी, जीजा और भांजे सहित 4 की मौत, बेटी घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Wed, 10 Sep 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Damoh News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर आई है। जिले के एक जैन परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान चार लोगों की मौत हो गई। यह भीषण सड़क हादसा सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र में हुआ है। सचिन जैन अपने परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर निकले थे।
 

Damoh News Four people including husband-wife, brother-in-law and nephew died in a road accident in Sagar
MP News: सचिन जैन और उनकी पत्नी केक खिलाते हुए, वहीं दूसरे चित्र में जीजा सुपेंद्र जैन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दमोह के जबेरा निवासी सचिन जैन बुधवार को परिवार सहित तीर्थ यात्रा पर निकले थे। लेकिन सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र में उनकी कार एक तेज़ रफ्तार ट्रक से टकरा गई। भीषण हादसे में सचिन जैन, उनकी पत्नी ऋतु जैन, जीजा सुपेंद्र जैन और भांजा अक्ष की मौत हो गई। जबकि सचिन की बेटी आद्या गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
Trending Videos


कैसे हुआ हादसा
सचिन जैन परिवार सहित कार (एमपी 20 ZH 1670) से गोलाकोट तीर्थ स्थल (शिवपुरी) जा रहे थे। दोपहर करीब मालथौन के ग्राम शुखालीपुरा के पास उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा नेशनल हाईवे-44 पर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गुना में बवाल: दिल में घुसा तीर, एक की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल, जमीन को लेकर भिड़े 300 लोग; देखें तस्वीरें

राहगीरों ने बचाई जान
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चारों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जैसे ही खबर जबेरा पहुंची, पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। सचिन जैन इलाके के प्रसिद्ध कारोबारी थे।

ये भी पढ़ें- Neemuch News: भाजपा नेता के बेटे सहित 11 आरोपियों पर लगी डकैती की धारा, सत्र न्यायालय को किया गया केस ट्रांसफर




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed