सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Goods lift collapses at electronics shop, one dead and two critically injured

Damoh News: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में माल ढुलाई के लिए लगी लिफ्ट टूटी, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 17 Apr 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
सार

तेंदूखेड़ा के एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी लिफ्ट टूटने से बड़ा हादसा हो गया, जिससे तीन युवक नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गए। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Damoh News: Goods lift collapses at electronics shop, one dead and two critically injured
इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी माल ढुलाई लिफ्ट टूटी, एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के तेंदूखेड़ा नगर के एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में सामान ऊपर-नीचे ले जाने के लिए लगाई गई लिफ्ट अचानक टूट गई। हादसे के समय लिफ्ट में तीन युवक सवार थे, जो नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

Trending Videos


तीनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर के प्रहलाद सोनी की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में माल चढ़ाने-उतारने के लिए लिफ्ट लगाई गई है। गुरुवार शाम कुछ सामान ऊपर भेजने के दौरान तीन युवक लिफ्ट में सवार थे। इसी दौरान अचानक लिफ्ट का संतुलन बिगड़ा और वह टूटकर नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला।

घायलों को इलाज के लिए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया लेकिन हालत गंभीर होने पर तीनों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान शुक्रवार को 35 वर्षीय कमलेश लोधी, जो नगर परिषद में जल सप्लाई विभाग में कार्यरत थे, की मौत हो गई। हादसे में दुकान संचालक का बेटा बिट्टू सोनी तथा बदीपुरा निवासी कुंवर राजा सिंह लोधी गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का जबलपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है। 

ये भी पढ़ें: MP: पन्ना में किराए के मकान में मिला बीएससी छात्रा का शव, युवक पर उकसाने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद तेंदूखेड़ा नगर में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। लोग लिफ्ट की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव और क्षमता को लेकर सवाल उठा रहे हैं। कई लोग इसे लापरवाही का मामला बता रहे हैं। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी राघवेंद्र बागरी ने बताया कि जबलपुर थाना क्षेत्र में जीरो पर मर्ग कायम हुआ है, जिसकी सूचना प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल पुलिस ने पंचनामा पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव सौंपकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed