{"_id":"69d243b2caf5deab6f079690","slug":"damoh-weather-update-hailstorm-in-bhatia-rain-waterlogs-abhana-bus-stand-damoh-news-c-1-1-noi1513-4128751-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमोह में बदला मौसम का मिजाज: पटेरा के भटिया में हुई ओलावृष्टि, अभाना में बारिश से बस स्टैंड पर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमोह में बदला मौसम का मिजाज: पटेरा के भटिया में हुई ओलावृष्टि, अभाना में बारिश से बस स्टैंड पर भरा पानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार
दमोह जिले में तीन दिन से मौसम बदला हुआ है। पटेरा के भटिया गांव में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से सड़कों पर ओलों की परत बिछ गई। अभाना में जलभराव हुआ। तेज आंधी से पेड़ गिरे, तापमान घटा, लोगों को राहत मिली।
दमोह में बीती रात बारिश से भीगी सड़कें
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दमोह जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात पटेरा ब्लॉक के भटिया गांव में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश और ओलावृष्टि हुई। करीब 15 मिनट तक चने के आकार के ओले गिरने से पूरे गांव में सड़कों और गलियों में ओलोंं की सफेद परत सी बिछ गई। अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
Trending Videos
ओलावृष्टि के दौरान कई लोग घरों से बाहर निकल आए और सड़कों पर गिरे ओलों को देखने लगे। वहीं अभाना क्षेत्र में भी तेज बारिश हुई, जिससे बस स्टैंड इलाके में करीब एक फीट तक पानी भर गया और कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- आंधी-बारिश व ओलों से जनजीवन प्रभावित, इन 27 जिलों में अलर्ट; सड़कों पर बिछी दिखी सफेद चादर
जिला मुख्यालय दमोह में तेज आंधी चली, हालांकि यहां बारिश नहीं हुई। आंधी के चलते हटा और बटियागढ़ क्षेत्र में कई पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं। आंधी के बीच हुई बारिश से किसानों के लिए राहत की बात यह रही कि जिले में अधिकांश फसलें कट चुकी हैं, जबकि कुछ ही फसलें अभी खेतों में खड़ी हैं। फिर भी लोगों द्वारा शेष कटाई के लिए रह गई फसलों की सुरक्षा के इंतजाम शुरू कर दिए हैं।

कमेंट
कमेंट X