{"_id":"68b6aa5d7e51b5858d0ed7d4","slug":"the-accused-was-roaming-around-on-a-stolen-bike-police-caught-the-whole-gang-damoh-news-c-1-1-noi1223-3356510-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: चोरी की बाइक पर घूम रहा था युवक, पुलिस ने पकड़ा तो कर दिया पूरी गैंग का खुलासा, पांच वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: चोरी की बाइक पर घूम रहा था युवक, पुलिस ने पकड़ा तो कर दिया पूरी गैंग का खुलासा, पांच वाहन जब्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 03:18 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्य आरोपी जबलपुर जिले के पनागर का निवासी है जो जबलपुर और आसपास के इलाकों से बाइक चोरी कर तेंदूखेड़ा भेज देता था। बाद में तेंदूखेड़ा का एक युवक उन बाइकों को कुछ दिन छिपाने के बाद उनकी सप्लाई करता था।
जब्त की गईं बाइक।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दमोह जिले की तेंदूखेड़ा पुलिस ने एक बाइक चोर गिरोह को पकड़ा। गैंग का एक सदस्य चोरी की बाइक से घूम रहा था। पुलिस को संदेह हुआ तो उसे रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने पूरी बाइक चोर गैंग का खुलासा कर दिया। जिसके बाद चोरी की पांच बाइक जब्त कर आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि जबलपुर जिले का एक युवक इस गैंग को चला रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिस बाइक को लेकर युवक घूम रहा था। वह जबलपुर जिले से चोरी हुई थी। वहां का एक युवक बाइकों की चोरी कर तेंदूखेड़ा भेजता था। यहां से चोरी की बाइक सप्लाई होती थी। तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी नीतेश जैन को भनक लगी और उन्होंने संदेही के रूप में एक युवक को उठाया।
ये भी पढ़ें- MP Cabinet Meeting: जल जीवन मिशन को रफ्तार, इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड का विकास, बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी
जबलपुर के पनागर का है मुख्य आरोपी
तेंदूखेड़ा पुलिस ने बताया मुख्य आरोपी जबलपुर जिले के पनागर का निवासी है, जो जबलपुर और आसपास के इलाकों से बाइक की चोरी करता था। उसके बाद तेंदूखेड़ा उन बाइकों को भेज देता था।
बाद में तेंदूखेड़ा का एक युवक उन बाइकों को कुछ दिन छिपाने के बाद उनकी सप्लाई करता था।
ये बनाए गए आरोपी
तेंदूखेड़ा पुलिस ने मामले में साहिल उर्फ बिंदास केवट पिता राजकुमार केवट निवासी तेंदूखेड़ा वार्ड 9, अनिकेत पिता धर्मेद्र केवट निवासी पिपरिया जिला जबलपुर और तीसरे नाबालिग को भी आरोपी बनाया है। उनसे तेंदूखेड़ा पुलिस ने पांच दो पहिया वाहन जब्त किए हैं। तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी नितेश जैन ने बताया कि सोमवार रात गस्त के दौरान तेंदुखेड़ा निवासी साहिल केवट को लाल बाइक के साथ पकड़ा था। दस्तावेज मांगे तो उसके पास नहीं थे। पूछताछ की तो पता चला उसे बाइक पनागर निवासी अनिकेत केवट ने दी है। अनिकेत को पकड़ा तो उसके साथ एक नाबालिग मिला पूछताछ ने चार बाइक और एक स्कूटी जब्त की है, जो जबलपुर जिले से चोरी की गई थी। जब्त बाइकों की कीमत तीन लाख से ऊपर है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X