{"_id":"6a7dd7774e01fbf54b00b25f","slug":"tiger-movement-in-damoh-buffer-zone-damoh-news-c-1-1-noi1513-4609538-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: मड़ियादो बफर जोन में बाघ की दस्तक , झाड़ू बाबा धाम पर वन विभाग का पहरा, ऐतिहासिक मेला रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: मड़ियादो बफर जोन में बाघ की दस्तक , झाड़ू बाबा धाम पर वन विभाग का पहरा, ऐतिहासिक मेला रद्द
Fri, 14 Aug 2026 07:36 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 07:36 PM IST
सार
झाड़ू बाबा धाम के आसपास बाघ के मूवमेंट की सूचना के बाद वन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए बुधवार को होने वाला मेला स्थगित कर दिया गया और इसके लिए गांवों में मुनादी कराई जा रही है।
विज्ञापन
झाड़ू बाबा धाम के आसपास बाघ की दस्तक से मेला स्थगित
- फोटो : credit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन से लगे दमोह जिले के मड़ियादो क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी की सूचना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पिछले दो दिनों से क्षेत्र में बाघ के मूवमेंट की जानकारी सामने आ रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। वनकर्मियों ने झाड़ू बाबा धाम के आसपास बाघ देखे जाने की सूचना अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मड़ियादो क्षेत्र की भरका वन चौकी के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध झाड़ू बाबा धाम के आसपास बाघ की गतिविधि देखी गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम लगातार इलाके में निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
बाघ की मौजूदगी को देखते हुए झाड़ू बाबा धाम पर बुधवार को आयोजित होने वाला प्रसिद्ध मेला स्थगित कर दिया गया है। हर साल होने वाले इस मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण पहुंचते हैं। हजारों लोगों की संभावित भीड़ को देखते हुए वन विभाग ने सुरक्षा के लिहाज से मेला स्थगित करने का निर्णय लिया है, ताकि लोगों की सुरक्षा के साथ बाघ के साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका को भी टाला जा सके। बाघ की मौजूदगी को लेकर वन विभाग ने झाड़ू बाबा धाम के साथ-साथ आसपास के गांवों में मुनादी कराई है। वनकर्मी लगातार एनाउंसमेंट के जरिए ग्रामीणों को बाघ के मूवमेंट की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Dewas News: तिरंगा यात्रा में तेज डीजे साउंड से भड़की मधुक्खियां, हमले में बच्चों-बुजुर्गों समेत 12 घायल
ग्रामीणों से जंगल और वन क्षेत्र की ओर अकेले नहीं जाने तथा विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। वन विभाग ने लोगों को यह भी समझाया है कि बाघ दिखाई देने या उसकी गतिविधि का पता चलने पर उसके करीब जाने की कोशिश न करें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
दो दिन से बनी हुई है दहशत
स्थानीय स्तर पर पिछले दो दिनों से बाघ के इलाके में घूमने की खबरों के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। बाघ की मौजूदगी की सूचना के चलते लोग जंगल और आसपास के क्षेत्रों में जाने से बच रहे हैं। वन विभाग की टीम संभावित मूवमेंट वाले इलाकों पर लगातार नजर बनाए हुए है।
फिलहाल वन विभाग की प्राथमिकता बाघ की गतिविधियों पर निगरानी रखने के साथ ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। विभाग ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और बाघ से संबंधित किसी भी सूचना की पुष्टि के लिए तत्काल वन विभाग को जानकारी देने की अपील की है।
