{"_id":"6981d67d9a164147a60f1419","slug":"a-procession-was-taken-out-in-datia-against-the-accused-of-raping-a-mentally-challenged-girl-the-court-granted-two-days-police-remand-datia-news-c-1-1-noi1454-3911238-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Datia News: मानसिक दिव्यांग युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी का निकाला जुलूस, कोर्ट ने दिया दो दिन का रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Datia News: मानसिक दिव्यांग युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी का निकाला जुलूस, कोर्ट ने दिया दो दिन का रिमांड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: दतिया ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार
मानसिक रूप से दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी कमल दांगी को गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार किया। शहर में जुलूस के बाद उसे दतिया न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दो दिन की पुलिस रिमांड मिली।
मानसिक रूप से दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी कमल दांगी को गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार किया। शहर में जुलूस के बाद उसे दतिया न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दो दिन की पुलिस रिमांड मिली।
कोर्ट ने दुष्कर्म के आऱोपी को दो दिन पुलिस रिमांड पर सौंपा
विज्ञापन
विस्तार
मानसिक रूप से दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को शहर में जुलूस के रूप में घुमाया। इस दौरान आरोपी का मुंह नकाब से ढका हुआ था। पुलिस आरोपी को गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार कर दतिया लाई, जहां उसे न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार, 30 दिसंबर को रिछरा फाटक क्षेत्र निवासी फरियादी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसकी मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटी को आरोपी मोहना रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास जंगल में बहला-फुसलाकर ले गया। वहां उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- प्रेम की सनक में हैवानियत, सात साल के बेटे की कर दी हत्या, धनपुरी में रूह कंपा देने वाली वारदात
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छह विशेष टीमें गठित की थीं। पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। शहर और आसपास के इलाकों में लगे 500 से अधिक सरकारी व निजी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज के विश्लेषण से आरोपी का रूट मैप तैयार किया गया।
तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर आरोपी की पहचान कमल दांगी, निवासी बुहारा (हाल निवासी मामा का डेरा) के रूप में हुई। पुलिस ने टीम भेजकर गुजरात के राजकोट से उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को दतिया लाकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा का कहना है कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X