{"_id":"6980439e692bd5e2ee0141ce","slug":"chaos-at-a-kabbali-event-video-of-a-fight-between-two-groups-goes-viral-datia-news-c-1-1-noi1454-3907094-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Datia News: कव्वाली कार्यक्रम में दो गुटों में भिड़ंत, मारपीट का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Datia News: कव्वाली कार्यक्रम में दो गुटों में भिड़ंत, मारपीट का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 01:53 PM IST
Link Copied
कोतवाली थाना क्षेत्र के तलैया मोहल्ले में शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात आयोजित कव्वाली कार्यक्रम उस समय हंगामे में बदल गया, जब यादव समाज के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। घटना का करीब 11 सेकेंड का वीडियो रविवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकते हुए लात-घूंसों से हमला कर रहे हैं। अफरा-तफरी के माहौल में कुछ लोग कट्टे की बट से मारपीट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। अचानक हुई इस घटना से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद महिलाओं और बच्चों सहित अन्य लोगों में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागते दिखाई दिए।
घटना के तुरंत बाद किसी भी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वतः संज्ञान में लिया और जांच शुरू की। जांच के दौरान एक पक्ष की ओर से धीरेज यादव कोतवाली थाने पहुंचा और लिखित शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली थाना प्रभारी टीआई धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि फरियादी की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। साथ ही वायरल वीडियो के माध्यम से अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस टीम वीडियो की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।