फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   Congress's new plan in Datia: Bharti family steps back, Patwari to finalise names in Delhi

Datia By Election: दतिया में कांग्रेस का नया प्लान, भारती परिवार पीछे हटा, पटवारी दिल्ली में करेंगे नाम फाइनल

Wed, 08 Jul 2026 09:50 PM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Wed, 08 Jul 2026 09:50 PM IST
सार

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की रणनीति बदली है। राजेंद्र भारती का परिवार चुनावी दौड़ से बाहर हो गया है। अब अवधेश नायक और घनश्याम सिंह टिकट की दौड़ में सबसे आगे हैं। पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी अंतिम निर्णय के लिए दिल्ली पहुंचे हैं, जबकि भाजपा में नरोत्तम मिश्रा ने भी दावेदारी मजबूत कर दी है।

विज्ञापन
Congress's new plan in Datia: Bharti family steps back, Patwari to finalise names in Delhi
दतिया में उपचुनाव में भारती परिवार पीछे हटा

विस्तार

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। सूत्रों के अनुसार राजेंद्र भारती का परिवार चुनावी मैदान से हट गया है। इसके बाद अब अवधेश नायक और घनश्याम सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसी बीच पीसीसी चीफ जीतू पटवारी नाम पर अंतिम मुहर लगवाने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


दतिया सीट पर लंबे समय से राजेंद्र भारती का दबदबा रहा है। उपचुनाव की घोषणा के बाद से उनके परिवार का नाम प्रमुख दावेदारों में गिना जा रहा था, लेकिन अब सूत्रों का कहना है कि परिवार ने चुनाव लड़ने से पीछे हटने का फैसला किया है। पारिवारिक कारणों और संगठनात्मक समीकरणों के चलते यह निर्णय लिया गया बताया जा रहा है। भारती परिवार के हटते ही कांग्रेस में नए चेहरों की चर्चा तेज हो गई।
विज्ञापन


भारती परिवार के हटने के बाद अब रेस में दो नाम सबसे मजबूत नजर आ रहे हैं। पहला नाम अवधेश नायक का है, जो दतिया के पुराने कांग्रेसी  और जमीनी कार्यकर्ता माने जाते हैं। उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से नामांकन फॉर्म भी खरीद लिया है। दूसरा नाम घनश्याम सिंह का है। संगठन में उनकी पकड़ है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि इन्हीं दोनों में से किसी एक को टिकट मिलना तय है। अंतिम फैसला आलाकमान को लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा ने ठोकी ताल, लिया नामांकन पत्र; तीन दिन में नौ दावेदारों ने खरीदे फॉर्म


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज दिल्ली पहुंचे। वे वहां पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात कर दतिया के उम्मीदवार के नाम पर चर्चा करेंगे। पटवारी ने पहले ही कहा था कि उपचुनाव को कांग्रेस प्रतिष्ठा का सवाल बना रही है, इसलिए बिना देरी फैसला होगा। हाल में राज्यसभा चुनाव में हुई हार के बाद कांग्रेस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पार्टी ने दतिया के लिए विशेष रणनीति बनाई है। पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने कहा कि इस बार कोई चूक नहीं होगी। कांग्रेस प्लान बी के तहत डमी कैंडिडेट भी उतारेगी। इंदौर लोकसभा चुनाव में डमी फॉर्म न भरने के कारण हुई परेशानी को पार्टी दोहराना नहीं चाहती। इसलिए दतिया में मुख्य उम्मीदवार के साथ एक डमी फॉर्म भी दाखिल किया जाएगा, ताकि तकनीकी कारणों से नामांकन रद्द होने का खतरा न रहे।

इधर भाजपा में भी सरगर्मी तेज है। पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को नामांकन पत्र खरीदकर अपनी दावेदारी के संकेत दे दिए हैं। ऐसे में कांग्रेस के लिए जल्द प्रत्याशी घोषित करना जरूरी हो गया है। नामांकन की आखिरी तारीख करीब है। जीतू पटवारी की दिल्ली बैठक के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी। अगर अवधेश नायक या घनश्याम सिंह में से किसी एक के नाम पर मुहर लगती है, तो कांग्रेस तुरंत प्रचार में जुट जाएगी।
फिलहाल दतिया की सियासत में समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। भारती परिवार के हटने से खाली हुई जगह अब नए चेहरे भरेंगे या पुराना चेहरा वापसी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed