सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   Datia News: Wife levels serious allegations in municipal clerk suicide case, FIR filed against CMO and 2 other

Datia News: नगर पालिका बाबू की आत्महत्या के मामले में पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, सीएमओ समेत तीन पर एफआईआर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Mon, 20 Apr 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
सार

नगर पालिका के बाबू की आत्महत्या मामले में अब बड़ा मोड़ आया है। पत्नी की शिकायत पर सीएमओ समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले में जांच तेज कर दी गई है।

Datia News: Wife levels serious allegations in municipal clerk suicide case, FIR filed against CMO and 2 other
नगर पालिका बाबू की आत्महत्या के मामले में सीएमओ समेत तीन पर केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दतिया - दतिया नगर पालिका दतिया में पदस्थ बाबू दिलीप गोंड की आत्महत्या मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है।मृतक की पत्नी माधुरी सिंह की शिकायत पर झांसी के प्रेम नगर थाने में सीएमओ नागेंद्र सिंह गुर्जर, बाबू राजेश दुबे और ठेकेदार धर्मेंद्र शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
Trending Videos


पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108, 352 और 351(2) के तहत मामला कायम किया है।आरोप है कि तीनों द्वारा लगातार प्रताड़ना के चलते दिलीप गोंड ने झांसी स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की।मृतक ने आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर आरोपियों को जिम्मेदार ठहराया था।घटना के बाद से मामला चर्चाओं में है।पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी माधुरी के मुताबिक फर्जी फाइल बनाने से मना करने पर आरोपियों ने दिलीप सिंह के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा उन्हें अपमानित किया।इसके बाद 17 फरवरी 2026 को एक आदेश जारी कर दिलीप सिंह को स्थापना शाखा से हटा दिया गया और कचरा गाड़ियों की गणना के काम में लगा दिया गया।इस बदलाव और लगातार मिल रही प्रताड़ना से वे बेहद आहत थे और तनाव में रहने लगे थे।इसी मानसिक दबाव के चलते 22 फरवरी 2026 को उन्होंने आत्महत्या कर ली थी।

शिकायत में यह भी बताया गया है कि आत्महत्या करने से पहले दिलीप सिंह ने अपना एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था।इस वीडियो में उन्होंने तत्कालीन सीएमओ और दोनों कर्मचारियों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। परिवार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, जिस पर झांसी पुलिस ने संज्ञान लेते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed