{"_id":"6a63426c9abba751640eba68","slug":"scindia-reached-datia-to-campaign-for-the-by-election-and-offered-prayers-at-pitambara-peeth-datia-news-c-1-1-noi1454-4536432-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Datia Bye Election: उपचुनाव के बीच दतिया पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, बड़ौनी में आमसभा को करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Datia Bye Election: उपचुनाव के बीच दतिया पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, बड़ौनी में आमसभा को करेंगे संबोधित
Fri, 24 Jul 2026 05:50 PM IST
दतिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: दतिया ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 05:50 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दतिया दौरे में पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी और वनखंडेश्वर महादेव के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने इसे धार्मिक यात्रा बताते हुए राजनीतिक टिप्पणी से परहेज किया। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उपचुनाव की तैयारियों पर चर्चा की और बड़ौनी में चुनावी सभा को संबोधित करने रवाना हुए।
विज्ञापन
दतिया उप चुनाव में सिंधिया पहुंचे प्रचार करने होंगे बड़ी जनसभा में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर दतिया पहुंचे। दतिया आते ही उन्होंने सबसे पहले प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
सड़क मार्ग से दतिया पहुंचे सिंधिया का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। पीतांबरा पीठ में पूजा के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। सिंधिया ने विधि-विधान से मां के दर्शन किए और करीब 15 मिनट तक मंदिर में बैठकर ध्यान लगाया। दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पीतांबरा पीठ से हमारे परिवार का पुराना नाता रहा है। जब भी दतिया आता हूं, माई के दर्शन करना प्राथमिकता होती है। मां से प्रदेश की शांति और तरक्की की प्रार्थना की है। जब पत्रकारों ने उनसे उपचुनाव और राजनीति को लेकर सवाल किए तो उन्होंने स्पष्ट कहा, आज मैं धार्मिक यात्रा पर हूं। मंदिर की चौखट पर राजनीतिक चर्चा नहीं करता।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Datia By-Election: उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की साख, जानें सियासी जंग को क्यों खास बना रहे ये पांच फैक्टर?
विज्ञापन
मंदिर दर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री राजघाट कॉलोनी और होलीक्रास स्कूल क्षेत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के घर जाकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों और बूथ मैनेजमेंट को लेकर चर्चा की। भाजपा नेताओं ने उन्हें दतिया उपचुनाव की जमीनी स्थिति से अवगत कराया। कार्यकर्ताओं में सिंधिया को अपने बीच पाकर खासा उत्साह देखा गया। दतिया में संक्षिप्त कार्यक्रमों के बाद सिंधिया बड़ौनी के लिए रवाना हो गए। वहां भाजपा द्वारा उपचुनाव के समर्थन में आयोजित आमसभा में शामिल होंगे। वे पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनता से मतदान की अपील करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार बड़ौनी की सभा को चुनाव प्रचार की दिशा तय करने वाला माना जा रहा है। केंद्रीय मंत्री के संबोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने की उम्मीद है।
सिंधिया के दौरे को देखते हुए पीतांबरा पीठ और शहर के प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उनके साथ चल रहे थे। मंदिर में भी अतिरिक्त बल तैनात किया गया था ताकि श्रद्धालुओं और वीआईपी मूवमेंट में कोई बाधा न आए। दतिया का यह संक्षिप्त प्रवास आस्था और राजनीति दोनों का संगम रहा। पूजा के साथ-साथ सिंधिया ने कार्यकर्ताओं में जोश भरकर उपचुनाव के लिए पार्टी को एकजुट करने का संदेश भी दिया।
