सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   A woman was extorting money by posing as a fake SDM, police arrested her

Dewas News: महिला नकली एसडीएम बनकर धमकाती थी, फिर उसका गुर्गा करता था वसूली, दोनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Thu, 06 Mar 2025 07:39 AM IST
विज्ञापन
सार

कांटाफोड़ पुलिस ने खुद को एसडीएम बताकर अवैध वसूली करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। महिला एसडीएम बनकर धमकाती थी, जबकि उसका साथी पैसे वसूलता था। उन्होंने नयापुरा के दुकानदार से 5,000 रुपये जबरन लिए। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

A woman was extorting money by posing as a fake SDM, police arrested her
एसडीएम बनकर वसूली कर रहे महिला पुरुष को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार

देवास जिले के कांटाफोड़ पुलिस ने खुद को एसडीएम बताकर अवैध वसूली करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। महिला खुद को एसडीएम बताकर लोगों को धमकाती थी, जबकि पुरुष उसके साथ मिलकर वसूली करता था।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार नयापुरा घाटी निवासी शैतान सिंह पिता गोपाल इवने ने कांटाफोड़ थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि 14 फरवरी की शाम करीब 5 बजे, जब वह अपनी दुकान पर था, तब एक महिला और धीरज राठौर नामक व्यक्ति कार से वहां पहुंचे। धीरज राठौर ने खुद को एसडीएम का सहयोगी बताते हुए दुकान पर जांच का नाटक किया और आरोप लगाया कि वह गाय का मांस बेचता है। शैतान सिंह ने बताया कि वह केवल मुर्गे का मांस बेचता है और उसका लाइसेंस भी मौजूद है। लाइसेंस दिखाने के बावजूद आरोपियों ने धमकाना शुरू कर दिया और कहा कि उसे गाय का मांस बेचने के झूठे आरोप में फंसा देंगे। इसके बदले में 10,000 रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके पास इतने पैसे नहीं हैं और उसका बेटा अर्जुन बाहर गया हुआ है, जिसके लौटने पर बात होगी। आरोपियों ने उसके बेटे का नंबर लेकर उससे भी फोन पर पैसे मांगे। इसके बाद धीरज राठौर ने शैतान सिंह की जेब से 5,000 रुपये जबरन निकाल लिए और धमकी दी कि यदि पुलिस में रिपोर्ट की तो उसे झूठे केस में फंसा दिया जाएगा।

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी कांटाफोड़ सुरेखा निम्बोदा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 4 मार्च को आरोपी महिला और धीरज पिता जगदीश राठौर को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने धारा 119(1), 351(3) BNS एवं 3(2)(va) SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अन्य संभावित मामलों की भी जांच कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed