सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Dewas News: One died in bike-car collision in Dewas district

Dewas News: देवास जिले में भीषण सड़क हादसा, बाइक-कार की टक्कर में आग लगी, एक की मौत, दो घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Mon, 17 Mar 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
सार

देवास जिले के उदय नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इंदौर रेफर कर दिया गया है।

Dewas News: One died in bike-car collision in Dewas district
कार और बाइक की टक्कर के बाद लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के देवास जिले के उदय नगर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गई, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इंदौर रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और वे जलकर खाक हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या किसी और वजह से।
Trending Videos


कार और बाइक की हुई टक्कर दोनों वाहन जलकर खाक
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब तेज रफ्तार से कार उदयनगर बागली मार्ग पर आ रही थी। तभी कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई। सामने आ रही मोटरसाइकिल से कार टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर लगते ही दोनों वाहनों में आग लग गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार दूर जा गिरा। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास और रहगीर तुरंत ही बचाव में लग गए। घायलों को अस्पताल पहुंचा गया। चलते यह भीषण हादसा हुआ कार और मोटरसाइकिल इतनी जोर से आपस में टकराई की दोनों गाड़ियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों गाड़ियों को आग ने खाक कर दिया। इस बीच इस घटना में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। इतना भीषण हादसा कैसे हो हुआ फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed