Dewas News: खेत में पानी देने की बात पर विवाद, जेठ ने बहू पर किया फावड़े से हमला, गंभीर हालत में हरदा रेफर
खातेगांव टीआई विक्रांत झांझोट ने बताया कि महिला के बेटे की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद और धाराएं जोड़ी जाएंगी।
विस्तार
ये भी पढ़ें: आज से प्रदेश में नया सिस्टम होगा एक्टिव, बढ़ेगा तापमान, 27 के बाद लू चलने के आसार
जानकारी के अनुसार, घायल महिला सुनीता गुर्जर अपने बेटे सचिन के साथ खेत में काम कर रही थी। वहीं, उनके जेठ कैलाश गुर्जर भी पास के खेत में थे। सुनीता ने कैलाश को कहा कि दोनों खेतों के बीच एक ही मोटर है, इसलिए बारी-बारी से पानी का उपयोग किया जा सकता है। इस बात पर कैलाश ने पहले गालियां दीं और फिर फावड़े से सुनीता पर हमला कर दिया।
ये भी पढ़ें: भोपाल में मंच टूटने की घटना के बाद कांग्रेस बड़े मंचों से करेगी परहेज, अगले सप्ताह जारी होगी गाइडलाइन
महिला को आई गंभीर चोट, हरदा रेफर
मारपीट में घायल महिला को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे खातेगांव के शासकीय अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिकी उपचार के बाद महिला को हरदा रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने दर्ज किया केस
खातेगांव टीआई विक्रांत झांझोट ने बताया कि सचिन की शिकायत पर कैलाश के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद और धाराएं जोड़ी जाएंगी।
ये वीडियाे भी देखिए...

कमेंट
कमेंट X