सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Mahashivratri, there was a long queue of devotees till late night at famous Bilawali temple of Dewas

Dewas News: महाशिवरात्रि के अवसर पर देवास के प्रसिद्ध बिलावली मंदिर में देर रात तक लगा भक्तों का तांता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Thu, 27 Feb 2025 12:13 PM IST
विज्ञापन
सार

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देवास के प्रसिद्ध बिलावली मंदिर में सुबह से देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। यह मंदिर अति प्राचीन है और मान्यता है कि यहां पर आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है। 

Mahashivratri, there was a long queue of devotees till late night at  famous Bilawali temple of Dewas
बिलावली शिव मंदिर में भक्तों की भीड़
विज्ञापन

विस्तार

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देवास के प्रसिद्ध बिलावली मंदिर में सुबह से देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। बता दें कि यह मंदिर अति प्राचीन है और यहां पर आने वाले हर भक्त की मनोकामना भी पूरी होती है। मंदिर की मान्यता यह है कि यहां पर उज्जैन के महाकाल बाबा ने दर्शन दिए थे और यहां पर जो शिवलिंग स्थित है, वह बाबा महाकाल का स्वरूप है।

Trending Videos


सुबह से देर रात तक मंदिर में दर्शन करते रहे दर्शनार्थी
महाशिवरात्रि के पर्व पर सुबह से देवास के प्रसिद्ध बिलावली मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लग रहा, जो देर रात तक चलता रहा। जहां देर रात भगवान महाकाल का पूजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की टीम भी रही मौजूद व्यवस्थाओं को संभाला
बिलावली मंदिर अति प्राचीन मंदिर है। यहां पर प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में दर्शन करने के लिए लोग पहुंचते हैं। बीती रात भी बड़ी संख्या में लोग मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे, जो भव्य आरती में सम्मिलित भी हुए। जहां पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद रही और व्यवस्थाओं को भी संभाला। 

संस्थान नमो नमो ने निकाली शिव बारात
एक ओर बिलावली मंदिर में जहां दर्शन करने के लिए भक्त पहुंचे, वहीं दूसरी ओर देवास में संस्थान नमो नमो द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भव्य शिव बारात निकाली। शिव बारात में बाबा महाकाल की भव्य आकर्षक झांकी आकर्षण का केंद्र रही। वहीं भगवान भोले नाथ की बारात में नाचते अघोरी भी आकर्षण का केंद्र रहे। शिव बारात शहर के सैया जी द्वारा से शुरू हुई जो विभिन्न मार्ग से होकर गुजरी। शिव बारात में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजू खंडेलवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों द्वारा स्वागत किया गया। 

बिलावली शिव मंदिर में भक्तों की भीड़

बिलावली शिव मंदिर में भक्तों की भीड़

 

बिलावली शिव मंदिर में भक्तों की भीड़

बिलावली शिव मंदिर में भक्तों की भीड़

 

बिलावली शिव मंदिर में भक्तों की भीड़

बिलावली शिव मंदिर में भक्तों की भीड़

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed