सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Police arrested the cunning thief who committed the chain snatching incident

Dewas News: चेन स्नेचिंग करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अन्य शहरों में भी दिया वारदात को अंजाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Fri, 28 Feb 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि थाना प्रभारी दीपक यादव के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम ने सीसीटीवी कैमरों की मदद और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया है।

Police arrested the cunning thief who committed the chain snatching incident
चेन स्नेचिंग का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार

देवास शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र मिश्रीलाल नगर में चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चेन स्नेचिंग की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिसमें आरोपी दोपहिया वाहन से आकर महिला के गले से चेन झपटकर फरार होता नजर आ रहा था।  
Trending Videos


वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाकर सीसीटीवी कैमरों और मुखबिर की सहायता से इंदौर गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से महिला से झपटी गई चेन का हिस्सा बरामद किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि गत 11 फरवरी को मिश्रीलाल नगर में इंद्रा पति अर्पित जैन क्षेत्र में टहल रही थीं। इस दौरान एक युवक एक्टिवा से आया और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। चेन झपटने में आरोपी करीब 5 ग्राम सोने का एक छोटा हिस्सा लेकर भागा, जबकि शेष हिस्सा फरियादी के पास ही रहा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 304(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि थाना प्रभारी दीपक यादव के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। जनसहयोग से लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटनास्थल व आसपास के फुटेज खंगाले गए। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उसने देवास, इंदौर, उज्जैन और बड़वानी शहर में भी चेन स्नेचिंग की वारदात की हैं।
 
प्रेस वार्ता में एएसपी ने बताया कि आरोपी फिरोज पिता मोहम्मद इशाक उर्फ मोहम्मद यूसुफ निवासी केशव नगर इंदौर ने उज्जैन में भी चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। यह एक शातिर चेन स्नेचर है, जो सुनसान क्षेत्रों में पैदल घूमती महिलाओं का पीछा कर चेन स्नेचिंग करता था। आरोपी के पास से लगभग 1 लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन का टुकड़ा बरामद किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटर (अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये) जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध इंदौर, उज्जैन, बड़वानी में चेन स्नेचिंग सहित अन्य मामलों में 36 केस दर्ज हैं।
 

चेन स्नैचिंग आरोपी गिरफ्तार

 

चेन स्नैचिंग आरोपी गिरफ्तार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed