सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Dewas family of accused Rupesh reached their home in Bherugarh deceased created ruckus in front of police

Dewas News: भेरूगढ़ में आरोपी रुपेश के परिजन पहुंचे अपने घर, मृतक के परिजनों ने किया पुलिस के सामने हंगामा

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Mon, 03 Mar 2025 07:44 AM IST
विज्ञापन
सार

कोतवाली थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पूर्व आनंद उर्फ छोटू की हत्या हो गई थी। आरोपी का घर भेरुगढ़ में है। आरोपी के परिजन जब घर का ताला खोलकर जाने लगे तो उसी बीच मृतक के परिवार वाले वहां पहुंचे और विवाद कर विरोध करने लगे।

Dewas family of accused Rupesh reached their home in Bherugarh deceased created ruckus in front of police
आरोपी के घर पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देवास जिले में गत दो माह पूर्व 18 जनवरी को शहर की कुम्हार गली में रुपये के लेन-देन को लेकर दिनदहाड़े एक युवक की जघन्य हत्या हो गई थी। मामले को लेकर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी के कुछ परिवार के लोग उनके पुराने मकान भेरुगढ़ से सामान लेने के लिए गए तो वहां पर मृतक के परिवारजनों ने हंगामा करते हुए मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर नाहर दरवाजा थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों के लोगों को समझाइश देकर वहां से हटाया।

Trending Videos


गत दो माह पूर्व 18 जनवरी को रुपये के लेन-देन को लेकर कुम्हार गली में आनंद उर्फ छोटू पिता दिनेश कहार उम्र 30 वर्ष की जघन्य हत्या हो गई थी। इसमें मुख्य आरोपी रुपेश कहार सहित प्रकरण के अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार दोपहर में आरोपी रुपेश कहार के परिजन भेरुगढ़ स्थित पुराने मकान से सामान लेने के लिए गए तो मृतक आनंद के परिजनों ने उन्हें घर में प्रवेश करने से रोका और आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। बताया गया है कि इस दौरान कुछ लोगों ने डंडे भी निकाल लिए थे। सूचना पर नाहर दरवाजा थाना प्रभारी मंजू यादव व पुलिस बल मौके पर पहुंचा मृतक के परिजनों को समझाइश देकर वहां से हटाया। उसके बाद मामला शांत हुआ। वहीं आरोपी के परिजन को थाना प्रभारी थाने लेकर आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के परिवार वाले विरोध करने लगे
नाहर दरवाजा थाना प्रभारी मंजू यादव ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व कोतवाली थाना क्षेत्र में आनंद उर्फ छोटू की हत्या हो गई थी। आरोपी का घर भेरुगढ़ में है। वहां पर उसके पक्ष से दो पुरुष व दो महिलाएं घर का ताला खोलकर जाने लगे तो उसी बीच मृतक के परिवार वाले वहां पहुंचे और विवाद कर विरोध करने लगे। दोनों पक्षों के परिवार वालों को समझाकर वहां से हटाया। वहीं, आरोपी पक्ष के परिवार वालों को सामान देकर रवाना किया था। मृतक के परिजनों का कहना था कि यह लोग यहां रहेंगे तो विवाद होगा। फिलहाल, स्थिति नियंत्रित है।

भेरू गढ़ क्षेत्र में मर्डर के आरोपी के घर पर हंगामा

मौके पर मौजूद पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed