सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Women reached the Shitla Mata temple in the city to worship on the occasion of Shitla Saptami

Dewas News: शीतला सप्तमी पर माता मंदिरों में महिलाओं की भीड़, पूजा-अर्चना के बाद लगाया भोग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Fri, 21 Mar 2025 09:58 AM IST
विज्ञापन
सार

शीतला सप्तनी पर शहर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। महिला ने मंदिरों में पूजन-अर्चन कर माता को ठंडा भोग अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

Women reached the Shitla Mata temple in the city to worship on the occasion of Shitla Saptami
शीतला माता मंदिर में पूजन करने पहुंची महिलाएं।
विज्ञापन

विस्तार

शीतला सप्तमी पर देवास के माता मंदिरों में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। माता शीतला को सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। शीतला सप्तमी के दिन माता शीतला को बासी खाने का भोग लगाया जाता है। होली के सात दिन बाद यह त्योहार मनाया जाता है, इस दिन माता शीतला की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। शहर के भगत सिंह मार्ग स्थित गोया में शीतला माता मंदिर पर महिलाओं ने माता को ठंडे व्यंजनों का भोग लगाकर सुख-समृद्धि और रोगों से मुक्ति की प्रार्थना की।
Trending Videos


दरअसल, शहर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। गोया स्थित शीतला माता मंदिर, राजाराम नगर और मुखर्जी नगर स्थित मंदिरों में भी महिलाओं की काफी भीड़ रही। महिला ने मंदिरों में पूजन-अर्चन कर माता को ठंडा भोग अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन ने की व्यवस्था
मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने समुचित व्यवस्था बनाई। मंदिर परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही, जिससे भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। 

देखें तस्वीरें...
 

शीतला माता मंदिर में पूजन करने पहुंची महिलाएं

 

शीतला माता मंदिर में पूजन करने पहुंची महिलाएं

 

शीतला माता मंदिर में पूजन करने पहुंची महिलाएं

 
ये वीडियो भी देखें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed