{"_id":"6a6611225be3e9b4af04213b","slug":"dhar-news-fire-broke-out-in-a-three-story-building-housing-an-electronics-and-furniture-showroom-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar News: इलेक्ट्रॉनिक्स-फर्नीचर शोरूम की तीन मंजिला इमारत में लगी आग, फंसे लोगों को सीढ़ियां लगाकर उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: इलेक्ट्रॉनिक्स-फर्नीचर शोरूम की तीन मंजिला इमारत में लगी आग, फंसे लोगों को सीढ़ियां लगाकर उतारा
Sun, 26 Jul 2026 07:31 PM IST
धार ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: धार ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 07:31 PM IST
सार
धरमपुरी में राज इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर की तीन मंजिला इमारत में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। ऊपर चल रहे पारिवारिक कार्यक्रम में फंसे 50 से अधिक लोगों को स्थानीय युवाओं, नगर परिषद, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने सीढ़ी के सहारे सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते बचाव होने से जनहानि टल गई।
विज्ञापन
धार में आग लगने के बाद ऊपर फंसे लोगों को सीढ़ी की मदद से निकाला गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के धरमपुरी शहर के मध्य स्थित राज इलेक्ट्रॉनिक्स एवं फर्नीचर की तीन मंजिला इमारत में रविवार को अचानक इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय ऊपर एक पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें 50 से अधिक लोग मौजूद थे। आग की लपटें और धुएं के कारण ऊपर मौजूद लोग अंदर ही फंस गए, जिससे कुछ देर के लिए स्थिति बेहद गंभीर हो गई। आग की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद स्थानीय युवाओं ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू कर दिया। नगर परिषद की टीम के साथ मिलकर उन्होंने सीढ़ी और अन्य संसाधनों की मदद से ऊपर की मंजिल में फंसे लोगों तक पहुंच बनाई। एक-एक कर सभी लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस पूरे अभियान में स्थानीय युवाओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना साहस और मानवता का परिचय दिया। नगर परिषद के कर्मचारियों और नागरिकों के संयुक्त प्रयास से एक बड़ा हादसा टल गया।
सीढ़ी के सहारे निकाले गए लोग
घटना की सूचना मिलते ही धरमपुरी नगर परिषद की फायर ब्रिगेड, धरमपुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया, जबकि पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को खाली कराकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान सभी विभागों ने आपसी समन्वय के साथ तेजी से काम किया। धुएं के कारण कुछ लोगों को तकलीफ हुई, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए धामनोद रेफर किया गया। युवाओं, पुलिस प्रशासन और नगर परिषद की टीम ने नगर परिषद की सीढ़ी की सहायता से ऊपर चल रहे कार्यक्रम में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। समय रहते बचाव कार्य पूरा होने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
ये भी पढ़ें- कपड़ों और फर्श के तहखानों में छिपा रखा था गांजा, 300 जवानों ने पुराने भोपाल में आधी रात मारे छापे
विज्ञापन
जिस दुकान में आग लगी उसके ठीक सामने एक दवाखाना है, जहां के डॉक्टर फिरोज ने बताया कि मेरे दवाखाने के सामने ही राज इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। वहां घर का प्रोग्राम चल रहा था। बोहरा समाज के काफी लोग उपस्थित थे। जब मैं बाहर आया तो देखा आग लग रही है। तो मैंने सबसे पहले हाथ से इशारा करके लोगों को बाहर निकलने को कहा। फिर मैंने धरमपुरी नगर पालिका के अध्यक्ष को फोन लगाया। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड, पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। नगर पालिका और स्थानीय लोगों ने सीढ़ी लगाकर तीसरी मंजिल पर फंसे लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा। कुछ लोगों के अंदर धुंआ गया था, जिनका मैंने प्राथमिक उपचार किया और धामनोद रेफर किया है।
थाना प्रभारी सरदार सिंह सोलंकी के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट सामने आया है। उद्घाटन कार्यक्रम होने के कारण कई लोग भवन के अंदर मौजूद थे। नगर परिषद की सीढ़ी की सहायता से कांच तोड़कर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्थानीय नागरिकों ने भी राहत कार्य में सराहनीय सहयोग किया, जिससे समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।