फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar: Wheat-Laden Trailer Catches Fire at Ganpati Ghat, Grain Worth Lakhs Gutted; Major Mishap Averted

धार: गणपति घाट पर गेहूं लदा ट्रॉला बना आग का गोला, लाखों का गेहूं जलकर खाक, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Fri, 28 Aug 2026 01:30 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2026 01:30 PM IST
सार

गणपति घाट की नई सड़क पर गेहूं से भरे ट्रॉले में भीषण आग लग गई। टायरों से निकली लपटों ने कुछ ही देर में पूरे वाहन को घेर लिया, लेकिन चालक ने समय रहते ट्रॉला किनारे कर बड़ा हादसा टाल दिया।

विज्ञापन
Dhar: Wheat-Laden Trailer Catches Fire at Ganpati Ghat, Grain Worth Lakhs Gutted; Major Mishap Averted
गणपति घाट पर ट्रॉले में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राऊ-खलघाट फोरलेन स्थित गणपति घाट की नई सड़क पर देर रात गेहूं से भरे एक ट्रॉले में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे ट्रॉले को अपनी चपेट में ले लिया और करीब एक घंटे तक वाहन धू-धू कर जलता रहा। हालांकि चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाकर ट्रॉले को सड़क किनारे खड़ा कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इंदौर की ओर से आ रहे ट्रॉले में गणपति घाट की नई सड़क पर अचानक टायरों के पास से आग की लपटें उठने लगीं। चालक ने खतरा भांपते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरे ट्रॉले को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रॉले में गेहूं भरा हुआ था, जिसके कारण आग और तेजी से फैल गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उज्जैन: सात समंदर पार से आईं गणेशजी के लिए राखियां, रक्षाबंधन पर 51 फीट की राखी होगी खास, आज दिनभर शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही डायल-112, धामनोद पुलिस और टोल कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड को भी तत्काल सूचना दी गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रॉला पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। ट्रॉले में लदा लाखों रुपए का गेहूं भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस और टोल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और सड़क पर आवागमन को सुचारू कराया।

प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राहत की बात यह रही कि चालक की तत्परता और समय पर वाहन हटाए जाने से किसी व्यक्ति की जान नहीं गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed