सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   A clerk from the Ujjain Agriculture Department has

MP: कृषि विभाग का युवा कर्मचारी कहां हो गया लापता? घर से निकला था परीक्षा देने; सुराग जुटाने में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Fri, 13 Mar 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
सार

धार जिले के मनावर क्षेत्र से उज्जैन कृषि विभाग में पदस्थ 20 वर्षीय कर्मचारी कृष्णा चौहान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। 

A clerk from the Ujjain Agriculture Department has
लापता युवक का फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार

उज्जैन जिले के कृषि विभाग में पदस्थ एक कर्मचारी धार जिले के मनावर क्षेत्र से लापता हो गया है। वह प्रैक्टिकल परीक्षा देने के लिए घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश करने के बाद शुक्रवार को मनावर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार लापता युवक की पहचान 20 वर्षीय कृष्णा चौहान के रूप में हुई है, जो मनावर के गुजरी इमलीपुरा क्षेत्र का निवासी है। कृष्णा उज्जैन के कृषि विभाग में बाबू के पद पर कार्यरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णा की बहन छाया चौहान ने बताया कि उनके पिता सीताराम चौहान के निधन के बाद कृष्णा को अनुकंपा नियुक्ति के तहत उज्जैन कृषि विभाग में नौकरी मिली थी। कृष्णा 11 मार्च की रात उज्जैन से मनावर स्थित अपने घर आया था।

परीक्षा देने निकला, फिर नहीं लौटा
परिजनों के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे कृष्णा विद्योदय विद्यालय में प्रैक्टिकल परीक्षा देने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने बताया कि कृष्णा अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़कर गया था। जब वह देर शाम तक वापस नहीं आया तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।


ये भी पढ़ें- LPG Crisis: सराफा की रंगत पर पड़ने लगा है गैस संकट का असर, भुट्टे का किस और गराडू हुए ठंडे

रिश्तेदारों के यहां भी की तलाश
परिवार के सदस्यों ने उज्जैन, खरगोन सहित अन्य स्थानों पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी उसकी खोजबीन की। दोस्तों से भी संपर्क किया गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। कृष्णा अपने सात भाई-बहनों में सबसे छोटा है।

दो दिनों तक तलाश करने के बाद परिजनों ने मनावर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed