{"_id":"69b3d428b647f3fe3609b5f9","slug":"mp-crime-news-fake-income-tax-officers-rob-contractor-house-of-82-lakh-gold-and-cash-in-dhar-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar News: फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर डाली रेड, फिल्मी स्टाइल में 82 लाख का सोना और नकदी लूटकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर डाली रेड, फिल्मी स्टाइल में 82 लाख का सोना और नकदी लूटकर फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: धार ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:39 PM IST
विज्ञापन
सार
MP Dhar Fake Income Tax Officer: जिले के बाग में फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आए बदमाशों ने ठेकेदार के घर में रेड का डर दिखाकर करीब 82 लाख रुपये कीमत का सोना और नगदी लूट ली।महज 15 मिनट में वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।
फिल्मी स्टाइल में मारी रेड, सोना और नकदी लेकर फरार हुए फर्जी आयकर अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आए बदमाशों ने ठेकेदार के घर से करीब 82 लाख रुपये कीमत का सोना और नगदी लूट ली और फरार हो गए। यह वारदात धार जिले की बाग तहसील में हुई। बदमाश खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर घर में घुसे और रेड का डर दिखाकर सामान लेकर भाग निकले। घटना के बाद पूरे बाग क्षेत्र में दहशत और हड़कंप का माहौल है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार वारदात गुरुवार सुबह करीब 9:40 बजे बाग के ब्राह्मण मोहल्ला में एमपीईबी विभाग से जुड़े ठेकेदार राजकुमार मालवीय के घर पर हुई। उस समय राजकुमार मालवीय, उनकी पत्नी कृष्णा मालवीय और घर में काम करने वाली महिला मौजूद थीं। इसी दौरान बिना नंबर की सफेद स्कॉर्पियो में सवार होकर पांच बदमाश घर पहुंचे। इनमें से दो बदमाश खाकी वर्दी में थे, जबकि तीन सिविल ड्रेस में थे। घर में घुसते ही उन्होंने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने घरवालों से कहा कि उनके खिलाफ ब्लैक मनी रखने की शिकायत मिली है। इसके बाद उन्होंने घर में तलाशी शुरू कर दी। कुछ देर बाद उन्होंने घर की अलमारी की चाबियां मांगीं। पहले कृष्णा मालवीय ने चाबियां देने से इंकार किया लेकिन जांच में सहयोग करने के उद्देश्य से राजकुमार मालवीय ने चाबियां सौंप दीं। बदमाशों ने अलमारी खोलकर उसमें रखे करीब 50 तोला सोने के जेवरात, ढाई से तीन लाख रुपये नकद और एक मोबाइल फोन निकाले और उन्हें लेकर फरार हो गए।
ये भी पढ़ें: LPG Crisis: भोपाल एलपीजी वितरण को लेकर SOP जारी, पैनिक बुकिंग से बचने की अपील, हेल्पलाइन नंबर 9685404087 जारी
15 मिनट में पूरी की वारदात
बदमाशों ने करीब 15 मिनट के भीतर पूरी वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपियों के फरार होते ही पीड़ित परिवार ने पड़ोसियों को सूचना दी और पुलिस को खबर दी। बदमाशों का तरीका पूरी तरह पेशेवर बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने पहले इलाके की रेकी की थी और उसके बाद ही वारदात को अंजाम दिया।
साइबर पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही बाग थाना प्रभारी कैलाश चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बिना नंबर की स्कॉर्पियो और वर्दीधारी बदमाशों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी एक मोबाइल फोन रास्ते में फेंक गए थे, जिसकी लोकेशन घटबोरी रोड के आसपास बताई जा रही है। मामले की जांच के लिए धार साइबर टीम को भी बाग भेजा गया है।
एसपी मयंक अवस्थी के निर्देश पर आसपास के थानों और पड़ोसी जिलों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस ने कई स्थानों पर नाकेबंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X