{"_id":"69b3e8adee854dbb2606e829","slug":"uproar-over-gas-in-sidhi-people-surrounded-collector-residence-enraged-sdm-said-why-did-you-come-here-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis: सीधी में गैस को लेकर हंगामा, लोगों ने कलेक्टर आवास घेरा, भड़के SDM बोले- यहां क्यों आए?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Crisis: सीधी में गैस को लेकर हंगामा, लोगों ने कलेक्टर आवास घेरा, भड़के SDM बोले- यहां क्यों आए?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: सीधी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार
LPG Crisis: सीधी में रसोई गैस की कीमत और आपूर्ति को लेकर लोगों का गुस्सा सामने आया है। करीब 70-80 लोग खाली सिलेंडर लेकर कलेक्टर बंगले पहुंच गए और प्रदर्शन किया। प्रशासन का दावा है कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है, जबकि उपभोक्ता कई दिनों से गैस न मिलने की शिकायत कर रहे हैं।
सिलिंडर के लिए DM आवास के बाहर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सीधी जिले में रसोई गैस की बढ़ती कीमत और आपूर्ति में आ रही कथित कमी को लेकर लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में उपभोक्ता खाली गैस सिलिंडर लेकर कलेक्टर बंगले पहुंच गए और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। लोगों ने सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए गैस और अन्य ईंधन की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों पर एसडीएम भड़क गए और प्रदर्शन कर रहे लोगों से पूछा कि यहां क्या करने आए हो? यहां आने से क्या सिलिंडर मिल जाएगा?
खाली सिलिंडर लेकर कलेक्टर बंगले पहुंचे लोग
प्रदर्शन में शामिल ग्रामीण अंजनी गुप्ता ने बताया कि पिछले कई दिनों से गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि तीन-चार दिनों से लगातार एजेंसी जा रहे हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। मजबूर होकर करीब 70 से 80 लोग खाली सिलेंडर लेकर कलेक्टर बंगले पहुंचे हैं ताकि प्रशासन तक अपनी समस्या पहुंचा सकें।
एक हफ्ते से ईंधन को लेकर असमंजस
बताया जा रहा है कि पिछले करीब एक सप्ताह से सीधी शहर में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कई पेट्रोल पंपों पर भी ईंधन के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच गुरुवार को कलेक्टर और अपर कलेक्टर बीपी पांडे ने एडवाइजरी जारी कर कहा था कि जिले में किसी भी प्रकार के पेट्रोलियम पदार्थ की कमी नहीं है और लोग सामान्य रूप से ईंधन प्राप्त कर सकते हैं। प्रशासन के इस दावे के बावजूद शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग खाली गैस सिलेंडर लेकर कलेक्टर बंगले पहुंच गए और विरोध जताने लगे। इस दौरान मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों और पत्रकारों के साथ बहस की स्थिति भी बन गई।
ये भी पढ़ें: LPG संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, गैस सिलिंडर को माला पहना किया विरोध प्रदर्शन
'गैस एजेंसी में जाए उपभोक्ता'
इस मामले में गोपद बनास के एसडीएम राकेश शुक्ला ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार के ईंधन की कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से गैस एजेंसी जाकर समस्या का समाधान कराने की बात कही। एसडीएम ने कहा, 'लोग यहां क्यों आए हैं, उन्हें गैस एजेंसी में जाना चाहिए। यहां उनका निराकरण नहीं होगा। क्या यहां गैस मिलेगी?'
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X