सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Financial irregularities in the Head Post Office

Dhar News: फरार निलंबित पोस्ट मास्टर गिरफ्तार, फिनेकल आईडी का दुरुपयोग कर किया शासकीय राशि का दुरुपयोग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Fri, 06 Feb 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
सार

धार प्रधान डाकघर में शासकीय योजनाओं की राशि के गबन मामले में फरार पोस्ट मास्टर कुणाल मकवाना को पुलिस ने गिरफ्तार किया। फिनेकल सॉफ्टवेयर के दुरुपयोग से लाड़ली लक्ष्मी व एनएससी योजनाओं में करीब 35.68 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता की गई। 

Financial irregularities in the Head Post Office
गिरफ्तार आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

धार स्थित प्रधान डाकघर में शासकीय योजनाओं की राशि के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में फरार आरोपी कुणाल पिता पुरुषोत्तम मकवाना, निवासी हार्जिफलिया धार, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी धार प्रधान डाकघर में पोस्ट मास्टर के पद पर पदस्थ था। गड़बड़ी सामने आने के बाद विभाग ने उसे दो माह पूर्व ही निलंबित कर दिया था।

Trending Videos


थाना स्तर की कार्रवाई पूरी होने के बाद शुक्रवार दोपहर आरोपी को धार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड मिलने की संभावना है। आरोप है कि आरोपी ने फिनेकल सॉफ्टवेयर का दुरुपयोग कर शासकीय योजनाओं की राशि का गबन किया। वर्ष 2019 में लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत जिन भुगतानों का निष्पादन हो चुका था, उन्हें फिनेकल सॉफ्टवेयर में दोबारा लाइव दर्शाकर प्रधान डाकघर धार से पुनः नकद भुगतान किया गया। इस मामले में दो मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं। बता दें कि कुणाल मकवाना बैडमिंटन के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके हैं, उन्हें खिलाड़ी कोटे से ही डाक विभाग में नौकरी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नाम की गड़बड़ी बनी रोड़ा: फार्मेसी स्टूडेंट्स के 800 आवेदन अटके, डिजिलॉकर में रिजेक्ट हो रहे फॉर्म,अधिकारी सख्त

पहले समझें मामला
डाक विभाग के इंदौर नगरेतर संभाग के अधीक्षक द्वारा विभागीय जांच कराई गई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर नौगांव थाने में आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके आधार पर पुलिस ने निलंबित डिप्टी पोस्ट मास्टर निर्मल सिंह पंवार, निलंबित पोस्ट मास्टर कुणाल मकवाना और निलंबित डाक सहायक नेपाल सिंह गुडिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

जांच रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने 1 मार्च से दिसंबर 2025 के बीच अनियमितताएं कीं। वर्ष 2025 में 20 अप्रैल, 30 अगस्त, 9 अक्टूबर, 11 अक्टूबर और 16 अक्टूबर को एनएससी (नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट) के मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया गया। जांच में सामने आया कि ये प्रमाण पत्र लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत जारी किए गए थे, जिन्हें फिनेकल सॉफ्टवेयर में अनफ्रिज कर नकद भुगतान प्राप्त किया गया।

13 साल पहले जारी प्रमाण पत्रों का दुरुपयोग
जांच में यह भी सामने आया कि निसरपुर उपडाकघर से वर्ष 2013 में जारी किए गए कुछ प्रमाण पत्र, जिन्हें डिस्चार्ज के बाद प्रधान डाकघर धार में सुरक्षित रखा गया था, उन्हें अनधिकृत रूप से ट्रांसफर कर दोबारा नकद भुगतान कराया गया। इस तरह करीब 3 लाख 57 हजार 21 रुपये की शासकीय राशि का दुर्विनियोजन किया गया।

इसके अलावा, नॉन-पीओएसबी चेक के माध्यम से जमा राशि, जो फिनेकल के 0382 ऑफिस अकाउंट में क्रेडिट होती है, उसका भी सही समायोजन नहीं किया गया। इस राशि में एसबीआई धार में 8 लाख, यूको बैंक में 5 लाख और राज्य सहकारी बैंक इंदौर में 10 लाख रुपये शामिल हैं। कुल 23 लाख रुपये की राशि का अनधिकृत रूप से अन्य खातों में समायोजन कर गबन किया गया।

ये भी पढ़ें-  पांच रुपये के नोट के बदले 19 लाख के झांसे में फंसा किसान, गंवाए 1.65 लाख, जानें मामला

35 लाख 68 हजार रुपये का गबन
जांच के बाद अनियमितता पाए जाने पर डिप्टी पोस्ट मास्टर निर्मल सिंह पंवार, पोस्ट मास्टर कुणाल मकवाना और डाक सहायक नेपाल सिंह गुडिया को निलंबित किया गया। पुलिस ने इस मामले में 6 जनवरी को प्रकरण दर्ज किया था। आरोपियों द्वारा कुल 35 लाख 68 हजार रुपये का गबन किया गया है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी
थाना प्रभारी हीरू सिंह रावत ने बताया कि पोस्ट ऑफिस प्रकरण में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed