{"_id":"69b79f7c7513c2730805834e","slug":"the-young-womans-boyfriend-was-found-responsible-for-her-death-dhar-news-c-1-1-noi1504-4055276-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar: शादी का वादा कर 4 साल रखा रिश्ता, प्रेमी के धोखे से आहत युवती ने की आत्महत्या; सुसाइड नोट से हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar: शादी का वादा कर 4 साल रखा रिश्ता, प्रेमी के धोखे से आहत युवती ने की आत्महत्या; सुसाइड नोट से हुआ खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: धार ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:05 PM IST
विज्ञापन
सार
शादी का भरोसा देकर मुकरने वाले प्रेमी से मानसिक रूप से आहत होकर युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली थाना
विज्ञापन
विस्तार
शहर में युवती की आत्महत्या के मामले में की जा रही पुलिस जांच में उसके प्रेमी का नाम सामने आया है। पुलिस ने आरोपी महेश पिता श्रवण प्रजापत निवासी ग्राम रानीखेड़ा के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक टीम भी गठित की है।
पुलिस के अनुसार युवती पिछले कुछ महीनों से मानसिक रूप से परेशान और प्रताड़ित थी। आरोप है कि आरोपी युवक ने शादी का भरोसा देकर करीब तीन साल तक युवती से दोस्ती रखी, लेकिन बाद में शादी से इंकार कर दिया। परिजनों के बयान और मौके से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली थाना क्षेत्र की अर्जुन कॉलोनी में 10 मार्च को 24 वर्षीय शारदा पिता जोगडिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवती घर पर अपने भाई के बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान उसने सुसाइड नोट लिखने के बाद फांसी लगा ली।
बच्चों के रोने की आवाज सुनकर उसकी भाभी कमरे में पहुंची तो शारदा फंदे पर लटकी हुई मिली। परिजन और पड़ोसी उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शारदा एक निजी लैब के कार्यालय में नौकरी करती थी।
ये भी पढ़ें: Ujjain News: बेटी के प्रेम विवाह से आहत पिता ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी दिल दहला देने वाली बात
पुलिस को मौके से कई पन्नों का सुसाइड नोट मिला, जिसमें शारदा ने अपने प्रेमी महेश पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि उसकी मुलाकात महेश से इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों अलग-अलग जाति के थे लेकिन करीब चार साल तक रिलेशनशिप में रहे।
सुसाइड नोट के अनुसार जब शारदा के परिजनों ने उसके लिए रिश्ता ढूंढा तो महेश ने उसे उस रिश्ते से मना करने का दबाव बनाया और खुद दो-तीन साल में शादी करने का वादा किया। महेश के भरोसे पर शारदा ने अपना तय रिश्ता भी तोड़ दिया लेकिन बाद में महेश अपने वादे से मुकर गया।
पुलिस को युवती के मोबाइल फोन से भी कई अहम जानकारियां मिली हैं। परिजनों के अनुसार शारदा ने आत्महत्या से पहले फंदे के साथ अपनी एक फोटो खींचकर महेश को भेजी थी। मोबाइल में मिले व्हाट्सएप चैट, फोटो और वीडियो सुसाइड नोट में लिखी बातों से मेल खाते हैं।
बताया गया कि युवती ने महेश का नंबर अपने मोबाइल में मिस्टर जी के नाम से सेव कर रखा था। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि मैंने सच्चा प्यार किया लेकिन शादी का भरोसा देकर मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की? अगर शादी नहीं करनी थी तो पहले ही बता देते।
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। युवती का मोबाइल फोन और सुसाइड नोट जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने युवती के पिता जोगडिया, मां रमतुबाई, भाई टिनू सहित करीब आधा दर्जन परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। परिजनों का कहना है कि शादी से इंकार करने के बाद युवती मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी और इसी कारण उसने यह कदम उठाया।
थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान के अनुसार आरोपी महेश के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X