सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   digvijay defeat Swami Vairagyanand gets trolled on social media for not going ahead with a Samadhi

दिग्विजय की जीत की भविष्यवाणी करने वाले बाबा ने प्रशासन से मांगी अग्नि समाधि की इजाजत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 15 Jun 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
digvijay defeat Swami Vairagyanand gets trolled on social media for not going ahead with a Samadhi
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भोपाल लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। उनके खिलाफ भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मैदान में उतारा था। दिग्विजय को चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा। चुनाव से पहले दिग्विजय के समर्थन में स्वामी वैराग्यनंद उतरे थे। उन्होंने कहा था कि यदि सिंह चुनाव हार जाते हैं तो वह अग्नि समाधि ले लेंगे। 

Trending Videos


दिग्विजय की हार के बाद लोग सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना कर रहे हैं। जिससे परेशान होकर स्वामी ने भोपाल के जिलाधिकारी को आवेदन देकर रविवार को खुद को आग लगाने (अग्नि समाधि) की इजाजत मांगी है। वकील के जरिए गुरुवार को उन्होंने यह आवेदन सौंपा। जिसमें लिखा है, 'दिग्विजय सिंह की जीत के लिए यज्ञ करते हुए मैंने संकल्प लिया था कि यदि उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा तो मैं हवनकुंड में समाधि ले लूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने आवेदन में स्वामी ने कहा, 'मैं वर्तमान में कामाख्याधाम में रह रहा हूं और मैं 16 जून को दो बजकर 11 मिनट पर अपने संकल्प अनुसार समाधि लेना चाहता हूं। मैं इस बात को लेकर आश्नस्त हूं कि मेरी धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रशासन मेरा पूरा सहयोग करेगा और मुझे इसके लिए उचित स्थान प्रदान करेगा।' 

आवेदन को लेकर जिलाधिकारी तरुण कुमार पिथोडे ने कहा कि उन्होंने भोपाल के पुलिस उप-महानिरीक्षक को पत्र लिखा है और उन्हें आवेदनकर्ता को ऐसी कोई भी इजाजत न देने के लिए कहा है। साथ ही आवेदनकर्ता की जिंदगी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह 3.60 लाख वोटों से प्रज्ञा से हार गए थे। 

चुनाव के दौरान स्वामी वैराग्यनंद ने सिंह की जीत की भविष्यवाणी की थी और उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए मिर्चियों से हवन किया था। दिग्विजय की हार के बाद स्वामी को सोशल मीडिया पर झूठी भविष्यवाणी करने और अपना संकल्प पूरा न करने की वजह से ट्रोल किया जा रहा था। उनके अलावा कंप्यूटर बाबा ने भी सिंह के पक्ष में यज्ञ किया था और भोपाल में रोड शो किया था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed