सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   A woman sitting at a sewing centre was shot by a bike-borne assailant, her condition critical.

Bhind News: सिलाई सेंटर पर बैठी महिला को बाइक पर सवार बदमाश ने मारी गोली, हालत गंभीर; यहां किया गया रेफर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: भिन्ड ब्यूरो Updated Fri, 10 Apr 2026 08:46 AM IST
विज्ञापन
सार

भिंड के भीमनगर इलाके में गुरुवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां सिलाई सेंटर पर बैठी 45 वर्षीय महिला को बाइक सवार बदमाश ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।

A woman sitting at a sewing centre was shot by a bike-borne assailant, her condition critical.
महिला को गली मारकर बदमाश फरार हो गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भिंड शहर के भीमनगर इलाके में गुरुवार सिलाई सेंटर पर बैठी 45 वर्षीय नीलम जाटव को एक बाइक सवार बदमाश ने पुरानी रंजिश के चलते पेट में गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मजनू ओझा मौके से फरार हो गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। इससे पहले बुधवार रात अटेर क्षेत्र में भी अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वर्तमान में पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, भीमनगर में सिलाई का काम करने वाली 45 वर्षीय नीलम जाटव अपने सिलाई सेंटर पर बैठी हुई थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए एक बदमाश ने उस पर कट्टे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले ही एक गोली उसके पेट में जा लगी और आरोपी मौके से बाइक समेत फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद जिला अस्पताल में घायल महिला के बयान दर्ज किए। महिला ने हमलावर की पहचान मजनू ओझा के रूप में की है और हमले के पीछे पुरानी रंजिश की बात कही है। डॉक्टरों के अनुसार, गोली अभी भी पेट में फंसी हुई है और महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इसे देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। कोतवाली थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें- Indore News: इंदौर की मंडियों में गेहूं की खरीदी शुरू, तिलक लगाकर किया किसानों का स्वागत

16 घंटे पहले नीलेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी
इस वारदात से महज 16 घंटे पहले जिले के अटेर थाना क्षेत्र अंतर्गत खिरिका गांव में एक युवक नीलेश जाटव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नीलेश अपनी पत्नी रूबी के साथ भिंड से खरीदारी कर लौट रहा था, तभी चंबल के बीहड़ में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। लगातार हुई इन दो बड़ी आपराधिक वारदातों से शहर में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed