सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Double Mystery in Pithampur, Dhar One Body Found Hanging, the Other Along the Highway news in hindi

धार के पीथमपुर में डबल मिस्ट्री: एक का फंदे पर तो दूसरे का हाईवे किनारे मिला शव; दुर्गंध से खुला खौफनाक राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Wed, 29 Apr 2026 03:40 PM IST
विज्ञापन
सार

पीथमपुर में किराए के कमरे में 27 वर्षीय युवती का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। वहीं महू-नीमच हाईवे पर अज्ञात युवक का शव भी मिला है। दोनों मामलों में पुलिस की जांच जारी है।

Double Mystery in Pithampur, Dhar One Body Found Hanging, the Other Along the Highway news in hindi
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

औद्योगिक नगरी पीथमपुर में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सेक्टर-1 स्थित पुराने थाने के पीछे बने एक मकान में किराए से रह रही युवती का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। कमरे से तेज दुर्गंध आने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।

Trending Videos

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अंदर से बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया। अंदर युवती का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की पहचान 27 वर्षीय स्वाति सिंह, पिता राजेंद्र सिंह, निवासी शहडोल के रूप में हुई है। वह पीथमपुर की एक निजी कंपनी में कार्यरत थी। मकान मालिक गौरव शर्मा के अनुसार, दो दिन से कमरे से दुर्गंध आ रही थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार शव की स्थिति से अंदेशा है कि मौत करीब दो दिन पहले हुई होगी। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू से जांच कर रही है।

हाईवे पर युवक का शव मिलने से सनसनी
इसी थाना क्षेत्र में महू-नीमच मार्ग पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 25 से 28 वर्ष के बीच है। तलाशी के दौरान उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। युवक के चेहरे पर रगड़ के निशान पाए गए हैं।


पढ़ें: खदान में गिरने से हुई महिला की मौत, ग्रामीणों ने जमकर किया प्रदर्शन; लापरवाही के लगे आरोप

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। संभवतः किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की जानकारी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed