सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   groom, wearing a turban, arrived at the hospital after suffering from a drug addiction

Guna News: दूल्हा अस्पताल में तंबाकू खाते पकड़ा गया, तो टीम ने काट दिया चालान; चर्चा में आया यह मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
सार

गुना जिला अस्पताल में तंबाकू मुक्त अभियान के दौरान बुधवार को एक अनोखा मामला सामने आया। शादी के लिए सज-धज कर पहुंचे दूल्हे को अस्पताल परिसर में तंबाकू खाते पकड़ लिया गया। 

groom, wearing a turban, arrived at the hospital after suffering from a drug addiction
दूल्हा पकड़ाया तम्बाकू खाते हुए।
विज्ञापन

विस्तार

गुना जिला अस्पताल को तंबाकू मुक्त व साफ-सुथरा बनाने की मुहिम में बुधवार को अनोखा नजारा दिखा। सज-धज कर शादी की रस्म निभाने निकले दूल्हे को शायद अंदाजा नहीं था कि तंबाकू की लत उसे अस्पताल परिसर में ही जुर्माने तक पहुंचा देगी। जिले में चल रहे तंबाकू मुक्ति अभियान के तहत जांच टीम ने दूल्हे को रंगे हाथों तंबाकू चबाते पकड़ लिया।
Trending Videos


मामला दिनभर चर्चा में रहा
शादी की चमक-धमक, माथे पर सेहरा व रिश्तेदारों की भीड़, लेकिन नियम तोड़ने पर अस्पताल प्रशासन ने कोई लिहाज नहीं किया। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी विनीता सोनी के नेतृत्व में टीम वार्डों में सघन चेकिंग कर रही थी, तभी दूल्हा तंबाकू का सेवन करता मिला। टीम ने तत्काल चालानी कार्रवाई कर जुर्माना वसूला। अस्पताल में मौजूद मरीजों और परिजनों के बीच यह मामला दिनभर चर्चा में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी से कुल 2350 रुपये का जुर्माना वसूला गया
अभियान के दौरान सिर्फ दूल्हा ही नहीं, एक ऐसा जोड़ा भी सामने आया जहां पति-पत्नी दोनों तंबाकू का सेवन करते मिले। टीम ने साफ संदेश दिया कि अस्पताल परिसर में गंदगी और नशा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। बुधवार की कार्रवाई में कुल 21 लोगों को तंबाकू सेवन और परिसर में गंदगी फैलाने का दोषी पाया गया। सभी से कुल 2350 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

नियमित काउंसलिंग की जा रही
प्रशासन का मकसद सिर्फ चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों को लत से बाहर निकालना भी है। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए सभी व्यक्तियों को जिला अस्पताल के कक्ष क्रमांक 26 में संचालित टीसीसी सेंटर यानी तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र रेफर किया गया। यहां विशेषज्ञ काउंसलर उन्हें नशा छोड़ने की सलाह, परामर्श और जरूरी उपचार मुहैया करा रहे हैं। जो लोग तंबाकू छोड़ने की इच्छा जता रहे हैं, उनकी नियमित काउंसलिंग की जा रही है।

सीएमएचओ डॉ. ऋषिवर ने कहा कि जिला अस्पताल मरीजों के उपचार का पवित्र स्थान है। यहां तंबाकू, गुटखा, बीड़ी-सिगरेट का सेवन न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि दूसरे मरीजों की सेहत के लिए भी खतरनाक है। थूकने से संक्रमण फैलता है और परिसर की स्वच्छता भी खराब होती है। इसलिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें- MP: चलती बस में खलनायक बना सब-इंस्पेक्टर, नागदा जा रही डॉक्टर से की छेड़छाड़; सस्पेंड कर शुरू हुई जांच

नियम तोड़ने वालों पर सख्ती
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि परिसर में जगह-जगह ‘तंबाकू निषेध’ के बोर्ड लगाए गए हैं और लाउडस्पीकर से भी लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा है। इसके बाद भी नियम तोड़ने वालों पर सख्ती जरूरी है। नोडल अधिकारी विनीता सोनी ने अपील की कि लोग खुद अपनी सेहत और दूसरों की सुविधा का ध्यान रखते हुए अस्पताल को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed