फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: 21-Year-Old Student Alleges Assault at Warehouse, Case Filed Against Two Operators

ग्वालियर: ई-कॉमर्स कंपनी के संचालकों की करतूत, युवती को काम के बहाने रोककर किया दुष्कर्म, तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 22 Sep 2026 03:47 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2026 03:47 PM IST
सार

ई-कॉमर्स वेयरहाउस में काम करने वाली 21 वर्षीय युवती ने दो संचालकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। छात्रा के मुताबिक दोनों ने काम के बाद उसे रोककर गेट बंद किया और धमकी देकर दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Gwalior: 21-Year-Old Student Alleges Assault at Warehouse, Case Filed Against Two Operators
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में ई-कॉमर्स कंपनी के वेयरहाउस में कॉलेज छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा परिवार की आर्थिक मदद के लिए वेयरहाउस में पार्ट टाइम काम करती थी। आरोप है कि काम खत्म होने के बाद दोनों संचालकों ने अधिक काम होने की बात कहकर उसे रोक लिया। अन्य कर्मचारियों के जाने के बाद दोनों ने चैनल गेट अंदर से बंद कर दिया और छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक घटना शाम करीब 7 बजे की है। छात्रा कॉलेज की छात्रा है और पढ़ाई के साथ परिवार की आर्थिक मदद के लिए वेयरहाउस में काम करती थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन काम खत्म होने के समय ज्यादा काम का बहानाा बनाकर संचालकों ने उसे रोक लिया। इस दौरान अन्य कर्मचारी अपना काम खत्म कर वहां से चले गए। आरोप है कि कर्मचारियों के जाने के बाद दोनों संचालकों ने चैनल गेट अंदर से बंद कर दिया। छात्रा ने इसका विरोध किया तो दोनों ने उसे धमकाया और किसी को घटना के बारे में बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। घटना के बाद डर के कारण छात्रा ने कई दिनों तक परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उज्जैन: शराब पार्टी के बाद जमकर चले चाकू, पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस; कान पकड़कर मांगते रहे माफी
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद छात्रा के व्यवहार और उसकी हालत में बदलाव देखकर परिजनों को शक हुआ। परिजनों ने उससे पूछताछ की तो छात्रा ने पूरी घटना के बारे में उन्हें बताया। इसके बाद सोमवार को छात्रा अपने परिजनों के साथ गोला का मंदिर थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत दी।

थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव के मुताबिक यह वेयरहाउस करीब 15 दिन पहले ही शुरू हुआ था। यहां ई-कॉमर्स कंपनी के प्रोडक्ट की पैकेजिंग का काम किया जाता है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर उसका मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और जान से मारने की धमकी देने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी और आगे की जांच के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्य सामने आ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed