पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior woman dies after video alleges husband forced her to drink acid

मौत से पहले बताई हैवानियत की दास्तां: दहेज के लिए शैतान बना पति, गर्भवती महिला ने लगाए तेजाब पिलाने के आरोप

Fri, 26 Jun 2026 10:31 PM IST
Dinesh Sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: Dinesh Sharma Updated Fri, 26 Jun 2026 10:31 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला की मौत तेजाब पीने से हो गई। महिला ने मौत से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने पति पर ही तेजाब पिलाने के आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Gwalior woman dies after video alleges husband forced her to drink acid
ग्वालियर में दहेज के लिए पत्नी को तेजाब पिलाने का आरोप लगा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में 26 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इलाज के दौरान दम तोड़ने से पहले महिला का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने अपने पति पर मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और जबरन तेजाब पिलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की मौत के बाद यह वीडियो अब पुलिस जांच का महत्वपूर्ण आधार बन गया है।
विज्ञापन




मौत से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में निशा बेहद गंभीर हालत में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पति गजेंद्र राठौर पिछले कई दिनों से उनके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना कर रहे थे। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर पति ने उन्हें जबरन तेजाब पिला दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि वीडियो में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  दवा बाजार में खूनी तांडव, ड्यूटी पर जा रही युवती को बात करने के लिए रोका फिर 14 बार मारे चाकू
विज्ञापन
विज्ञापन


22 जून को हुई थी भर्ती, 24 को हो गई मौत
थाटीपुर थाना क्षेत्र की न्यू मेहर कॉलोनी निवासी निशा राठौर को 22 जून को गंभीर हालत में जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक इलाज चलने के बाद बुधवार शाम उनकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश है, वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दो महीने की गर्भवती होने के दावा
परिजनों के मुताबिक निशा करीब दो महीने की गर्भवती थीं। उन्होंने अपनी मां सुनीता राठौर को भी इसकी जानकारी दी थी। हालांकि पुलिस और चिकित्सकों का कहना है कि गर्भावस्था की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी।


ये भी पढ़ें- भाजपा नेता और अस्पताल संचालक पर छेड़छाड़ का केस दर्ज, युवती परिजनों के साथ पहुंची थाने

पहले भी की थी शिकायत
जांच में यह भी सामने आया है कि यह पहला मामला नहीं था जब महिला ने पति के खिलाफ शिकायत की हो। करीब ढाई साल पहले, 31 दिसंबर 2023 को निशा ने थाटीपुर थाने में पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय पति ने पुलिस के समक्ष लिखित आश्वासन दिया था कि वह भविष्य में पत्नी के साथ किसी प्रकार की प्रताड़ना नहीं करेगा। साथ ही यह भी लिखा गया था कि दोबारा ऐसी स्थिति बनने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

पुलिस कर रही आरोपों की जांच
जानकारी के अनुसार निशा और गजेंद्र की शादी 1 मई 2022 को हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद और अनबन की शिकायतें सामने आती रही थीं। मामले में एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि महिला की मौत के बाद मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस वीडियो, मेडिकल रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों और वीडियो में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि की जा सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed