फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   A woman's body was found hanging from a railing in a shopping mall

Gwalior News: शॉपिंग मॉल की रेलिंग से लटकी मिली महिला की लाश, पुलिस ने शुरू की जांच; इलाके में सनसनी

Fri, 17 Oct 2025 07:42 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Fri, 17 Oct 2025 07:42 PM IST
सार

MP Crime News: मृतिका गीता तोमर ग्वालियर के सैनिक कॉलोनी की रहने वाली हैं। कुछ साल पहले ही पति से तलाक हो गया। इसलिए वह अपने पिता के साथ रहती थी। रीता मानसिक रूप से बीमार थी।

विज्ञापन
A woman's body was found hanging from a railing in a shopping mall
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में नगर निगम के शॉपिंग मॉल माधव प्लाजा में महिला की लाश मिली है। माधव प्लाजा के चौथे माले पर सीढ़ियों की रेलिंग से करीब 30 साल की महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मॉल में सुबह पहुंची महिला सफाई कर्मी ने लाश को देखा, तो गार्ड और दुकानदारों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। गार्ड से सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि मृतिका गीता तोमर ग्वालियर के सैनिक कॉलोनी की रहने वाली थी। कुछ साल पहले ही उसका पति से तलाक हो गया था, इसलिए वह अपने पिता के साथ रहती थी। गीता मानसिक रूप से बीमार थी, जिसका इलाज भी चल रहा था। बीते 2 महीने से गीता ने दवा भी नहीं खाई थी, जिसके चलते वह और परेशान थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गीता कल शाम घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

विज्ञापन


इन दो एंगल से की जा रही जांच
फॉरेंसिक जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने शव को पीएम के लिए जयारोग्य अस्पताल रवाना किया। पुलिस अब शार्ट पीएम रिपोर्ट और परिवार वालों के बयानों के आधार पर मामले की जांच करेगी। कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी मिश्रा का कहना है कि मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। इस एंगल से भी जांच की जा रही है कि यह हत्या है या आत्महत्या।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: भ्रष्टों पर छापे तो खूब, मगर नहीं हो रही दागियों की गिरफ्तारी, जानें कौन सा आदेश बन रहा ढाल

तीसरी और चौथी मंजिल पूरी तरह से खाली
सबसे हैरत की बात यह है कि यह माधव प्लाजा पूरी तरह से सुनसान है। यहां अब नशेड़ी और बदमाशों का डेरा रहता है। पांच साल पहले यह माधव प्लाजा बनकर तैयार हुआ था, लेकिन यहां आने के लिए कोई तैयार नहीं है। पहली मंजिल पर कुछ दुकानें खुल गई हैं, लेकिन दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पूरी तरह से खाली पड़ी हैं। इसलिए यहां ज्यादातर नशेड़ी और आत्महत्या करने का केंद्र बन गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed