सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Bageshwar Dham News: Union Minister Jyotiraditya Scindia arrived to seek blessings from Dhirendra Shastri

Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, मंत्र फूंकते नजर आए कथावाचक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर/ गुना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 11 May 2023 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार

गुना में आयोजित बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में एक और महाराज यानि कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने डेरा जमाया। सिंधिया ने बागेश्वर धाम वाले बाबा से आशीर्वाद लिया और लोगों को संबोधित किया।

Bageshwar Dham News: Union Minister Jyotiraditya Scindia arrived to seek blessings from Dhirendra Shastri
कथावाचक का आशीर्वाद लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चुनावी साल में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। पूर्व सीएम कमलनाथ, सीएम शिवराज और तमाम नेताओं के बाद बुधवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया धीरेंद्र शास्त्री से मिलने पहुंचे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ग्वालियर आ रहे थे,  लेकिन ग्वालियर जाने से पहले वह गुना पहुंचे, जहां उन्होंने बागेश्वर धाम के कथावाचक दिव्य दरबार में पहुंचकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया। इस दौरान सिंधिया ने धीरेंद्र शास्त्री के मंच से ही भाजपा की ब्रांडिंग की। वहीं धीरेंद्र शास्त्री मंत्री सिंधिया के कान में मंत्र फूंकते नजर आए।
Trending Videos


धीरेंद्र शास्त्री ने सिंधिया को श्रीमंत कह कर संबोधित किया 
गुना में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिव्य दरबार का आयोजन किया था। लगभग तीन घंटे चले दिव्य दरबार में कई लोगों की अर्जियां सुनी गई। मंच पर जब ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे तो धर्म और राजनीति का संगम देखते ही बन रहा था। दिव्य दरबार में ज्योतिरादित्य सिंधिया कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के साथ मंच पर बैठे रहे। वहीं, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का स्वागत किया। पंडित शास्त्री ने भी ज्योतिरादित्य सिंधिया को श्रीमंत कहते हुए संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागेश्वर धाम के कथावाचक ने सिंधिया से कहा कि आपका कल्याण होगा। इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के गले में गमछा डालकर पंडित शास्त्री ने उन्हें आशीर्वाद भी दिया। धीरेंद्र शास्त्री और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच हुई खास मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इन सब के बाद केंद्रीय मंत्री ने मंच से ही जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व में धर्म के क्षेत्र में कई कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम हमारे कण-कण में बसते हैं। हमें भगवान के बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। आखिर में सिंधिया ने मंच से जय श्री राम और भारत माता के नारे लगाए। पंडित धीरेंद्र शास्त्री का गुना में रोड शो भी हुआ। वहीं, गुना में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे राघोगढ़ पहुंचे, जहां दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed