सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp-weather-update-rain-alert-heatwave-relief-bhopal-temperature-43-degree

एमपी में बदलेगा मौसम का मिजाज: भोपाल में 43.7°C की तपिश के बीच बारिश-आंधी का अलर्ट; कई जिलों में राहत के संकेत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Tarunendra Kumar Chaturvedi Updated Thu, 30 Apr 2026 07:54 AM IST
विज्ञापन
सार

तेज गर्मी से झुलस रहे मध्य प्रदेश में अब राहत के आसार नजर आने लगे हैं। IMD ने ग्वालियर, रीवा और सागर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे तापमान में गिरावट की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर

mp-weather-update-rain-alert-heatwave-relief-bhopal-temperature-43-degree
तेज गर्मी से राहत की उम्मीद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। वहीं, भोपाल का तापमान 43.7°C तक पहुंच गया है, जो अब तक का जिले का सबसे अधिक तापमान है। राहत वाली बात यह है कि आईएमडी ने कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। रीवा, सागर समेत चंबल संभाग को मिलाकर कुल 30 जिलों के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Trending Videos


बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम में बदलाव होने वाला है। राज्य के आधे हिस्से के लिए बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। भीषण गर्मी के बीच मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। खजुराहो, जो अब तक सबसे गर्म रहा, वहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राहत की बात यह है कि अगले 3 से 4 दिनों में लू से छुटकारा मिलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल ने गुरुवार को लू का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन-इन जिलों में है बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा समेत 30 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर तेज आंधी चलने की भी संभावना है।


ये भी पढ़ें- एमपी में दर्दनाक हादसा: धार में ओवरलोड पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोगों की दर्दनाक मौत; सीएम ने जताया दुख

पश्चिमी और दक्षिणी मध्य प्रदेश बरकरार रहेगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसके साथ एक ट्रफ रेखा गुजर रही है। इसी सिस्टम के चलते खासतौर पर उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

हालांकि, पश्चिमी और दक्षिणी मध्य प्रदेश जैसे इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम में अभी भी भीषण गर्मी का असर बरकरार रहेगा। विभाग के मुताबिक, जहां एक ओर कई जिलों में बारिश राहत देगी, वहीं दूसरी ओर कुछ क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed