{"_id":"69abea4ef2ae4b76ee0b3c3e","slug":"congress-leaders-husband-daughter-and-son-in-law-honey-trapped-a-businessman-and-looted-gold-worth-rs-8-lakh-gwalior-news-c-1-1-noi1227-4022756-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर में हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश: पिता-बेटा समेत 4 गिरफ्तार, व्यापारी से लूटे सोने के गहने; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर में हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश: पिता-बेटा समेत 4 गिरफ्तार, व्यापारी से लूटे सोने के गहने; जानें मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
सार
ग्वालियर में हनी ट्रैप के जरिए कोटा के ऑटो पार्ट्स व्यापारी और रामलीला कलाकार से सोने के गहने लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कांग्रेस नेत्री सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने चारो आरोपी नेत्री, पति, बेटी और दामाद को किया गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
ग्वालियर में हनी ट्रैप के जरिए कोटा के ऑटो पार्ट्स व्यापारी और रामलीला कलाकार भरत भुटानी से सोने के गहने छीनने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार किया है।आरोपियों में कांग्रेस नेत्री रीता आर्य, उनके पति राजेंद्र बुंदेला, बेटी निधि आर्य और दामाद विशाल आर्य शामिल हैं। पुलिस ने चारों को कांच मिल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार राजस्थान निवासी भरत भुटानी को गांधीनगर स्थित आई-82 स्थित घर पर बुलाया गया था। यहां रीता आर्य ने अपने पति, बेटी और दामाद के साथ मिलकर पहले से योजना बनाई थी। पुलिस पूछताछ में रीता आर्य ने बताया कि भरत भुटानी से उनकी दोस्ती इंदौर निवासी सहेली नेहा ने करवाई थी। भरत इन दिनों रामलीला में काम करने के लिए ग्वालियर आए हुए थे।
कपड़ा बांधकर कमरे में घुस आए
भरत भुटानी रीता के घर पहुंचे। रीता और उनकी बेटी निधि ने उन्हें मेहमान की तरह बैठाया और बाद में रीता उन्हें कमरे में ले गईं। इसी दौरान रसोई में छिपे राजेंद्र और विशाल मुंह पर कपड़ा बांधकर कमरे में घुस आए। दोनों ने मोबाइल में रिकॉर्डिंग चालू कर भरत पर आरोप लगाए और जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने भरत के हाथ से अंगूठी, कड़ा और गले से सोने की चेन छीन ली।
ये भी पढ़ें- MP: बैंक से 6 साल पहले मृत व्यक्ति के खाते से निकले हजारों रुपये, इन तीन कर्मचारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही
पड़ाव थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि घटना के बाद भरत भुटानी ने शुरुआत में लूट की कहानी बताई थी। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई, जिसमें राजेंद्र और विशाल चेहरा छिपाकर भागते दिखाई दिए। वह कुछ देर बाद रीता और निधि भी उनके ठिकाने पर पहुंचती नजर आईं। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से व्यापारी भरत भुटानी से छीने गए सोने के गहने भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X