फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Accused of threatening doctor couple arrested

Gwalior News: डॉक्टर दंपती को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, सुपारी और फिरौती के नाम पर कर रहा था ब्लैकमेल

Thu, 23 Oct 2025 04:12 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 23 Oct 2025 04:12 PM IST
सार

जांच में पता चला कि डॉक्टर की पत्नी द्वारा ब्यूटी पार्लर से आरोपी की गर्लफ्रेंड पूजा को नौकरी से निकालने पर उसने बदला लेने की योजना बनाई। आरोपी ने कॉल और वॉट्सएप संदेशों में पिस्टल की तस्वीरें भेजकर डराने की कोशिश की।

विज्ञापन
Gwalior News: Accused of threatening doctor couple arrested
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कौरव को डराने धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने कटनी जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने डॉक्टर को सुपारी मिलने और 15 लाख रुपये की मांग करते हुए बीते 26 दिनों में 87 बार धमकाया। उसने पुलिस को बताया कि डॉक्टर की पत्नी ने उसकी गर्लफ्रेंड को ब्यूटी पार्लर से निकाल दिया था, इसी का बदला लिया।
विज्ञापन


मोबाइल लोकेशन के आधार पर बुधवार रात पुलिस ने आरोपी को कटनी से पकड़ा। पुलिस टीम आरोपी को लेकर ग्वालियर के लिए रवाना हो गई है। गोला का मंदिर थाना प्रभारी हरेन्द्र शर्मा ने बताया कि डॉ. मनोज कौरव जिले के स्वास्थ्य अधिकारी हैं। डॉक्टर की पत्नी सुनीता को 20 सितंबर को सुबह 11 बजे मोबाइल नंबर 7441135496 से पहली बार धमकी भरा कॉल आया। कॉलर ने कहा कि उसे दंपती की हत्या करने के लिए 11 लाख रुपये की सुपारी मिली है। जान बचानी है तो उसे 15 लाख रुपये दे दें।
विज्ञापन


दंपती की शिकायत के बाद 22 सितंबर को गोला का मंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। तब से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। इस दौरान आरोपी वॉटसएप और कॉल के जरिए दंपती को धमकाता रहा। दो दिन पहले पुलिस को आरोपी के मोबाइल से एक तकनीकी सुराग मिला, जिससे पता चला कि वह इस समय मध्य प्रदेश के महाकौशल संभाग के कटनी जिले में छिपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चित्रकूट गधा मेला: यहां 'सनी देओल’ 1.05 लाख में बिका, 'लॉरेंस’ को नहीं मिला खरीददार,'शाहरुख’ 80 हजार में बुक


गोला का मंदिर थाना पुलिस दो दिन से कटनी में आरोपी की तलाश कर रही थी। बुधवार रात आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में उसकी पहचान मनीष प्रधान के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि डॉ. मनोज कौरव की पत्नी सुनीता ब्यूटी पार्लर का संचालन करती हैं। करीब पांच महीने पहले उन्होंने वहां काम करने वाली पूजा नाम की युवती को नौकरी से निकाल दिया था। पूजा, मनीष प्रधान की गर्लफ्रेंड है। इस बात से नाराज होकर मनीष ने डॉक्टर और उनकी पत्नी को धमकाने की योजना बनाई।

डॉ. मनोज कौरव ने बताया कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण वे अकेले बाहर निकलने से डरते थे। आरोपी ने कई बार कहा कि उनकी हत्या की 11 लाख रुपये में सुपारी ली गई है और जान बचाने के लिए उसे 15 लाख रुपये देने होंगे। आरोपी ने वॉट्सएप पर पिस्टल की तस्वीरें भेजकर भी डराने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed