पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   President Droupadi Murmu will stay at Kuno Sanctuary and view cheetahs

Madhya Pradesh: कूनो में राष्ट्रपति का ऐतिहासिक दौरा, चीता परियोजना का लेंगी जायजा; हाई अलर्ट पर प्रशासन

Sat, 20 Jun 2026 10:42 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2026 10:42 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 जून को पहली बार कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगी। दो दिवसीय दौरे के दौरान वह चीता पुनर्स्थापन परियोजना की समीक्षा करेंगी, चीता शावकों को देखेंगी और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
 

विज्ञापन
President Droupadi Murmu will stay at Kuno Sanctuary and view cheetahs
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : X @rashtrapatibhvn

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 जून को मध्य प्रदेश के बहुचर्चित कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगी। राष्ट्रपति का यह कूनो नेशनल पार्क का पहला दौरा होगा, जिसे लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। देशभर की निगाहें इस दौरे पर टिकी हुई हैं क्योंकि राष्ट्रपति यहां चीता परियोजना की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन करेंगी।
विज्ञापन


ग्वालियर से हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचेंगी कूनो
जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 जून की दोपहर ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति रात्रि विश्राम भी कूनो में ही करेंगी और 22 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल रहेंगी।
विज्ञापन


चीता परियोजना की करेंगी समीक्षा
दौरे के दौरान राष्ट्रपति देश की महत्वाकांक्षी चीता पुनर्स्थापन परियोजना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करेंगी। वे कूनो में मौजूद मादा चीता ज्वाला और मुखी के शावकों को भी देखेंगी। अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति को चीता परियोजना की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


1300 जवानों का सुरक्षा घेरा
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर की गई है। करीब 1300 पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा आसपास के जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। पूरे कूनो क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित किया गया है और सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

बंद किए गए तीन प्रमुख प्रवेश द्वार
सुरक्षा कारणों से कूनो नेशनल पार्क के तीन प्रमुख प्रवेश द्वार अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। पार्क और उसके आसपास के इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रपति के रूट, ठहराव स्थल और कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के कई स्तर बनाए गए हैं।


यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी हैंडलर्स का मुख्य जरिया था इजहार, स्लीपर सेल की परतें खुलीं, अब दबिश की तैयारी

राज्य सरकार ने की विशेष तैयारियां
राज्य सरकार ने राष्ट्रपति की अगवानी और विदाई के लिए मंत्री राकेश शुक्ला को अधिकृत किया है। वहीं जिला प्रशासन, वन विभाग और पुलिस प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति का यह दौरा न केवल कूनो चीता परियोजना के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे श्योपुर जिले को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed