फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Eve-teasers harass Class 12 student in public; student smashes car window.

Gwalior Crime: छात्रा से बदसलूकी कर पीछा करते रहे मनचले, हिम्मत दिखाकर पत्थर से तोड़ा कार का शीशा

Sat, 15 Aug 2026 04:52 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Sat, 15 Aug 2026 04:52 PM IST
सार

ग्वालियर में स्कूल से घर लौट रही 17 वर्षीय छात्रा से स्कॉर्पियो सवार दो युवकों ने कथित तौर पर अश्लील कमेंट और इशारे किए। छात्रा ने पत्थर मारकर कार का शीशा तोड़ा। आरोपियों ने पीछा जारी रखा। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया।

विज्ञापन
Eve-teasers harass Class 12 student in public; student smashes car window.
पुरानी छावनी पुलिस ने किया मामला दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के मिलावली में स्कूल से घर लौट रही 17 वर्षीय 12वीं की छात्रा के साथ काली स्कॉर्पियो सवार दो युवकों ने सरेराह बदसलूकी की। आरोप है कि एक युवक ने छात्रा पर अश्लील कमेंट किया, जबकि उसके साथी ने सनरूफ से बाहर निकलकर अश्लील इशारे किए। छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए सड़क किनारे पड़ा पत्थर उठाकर स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद भी आरोपी उसका पीछा करते रहे।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम नाबालिग छात्रा अपनी सहेली के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। छावनी इलाके में एक काली स्कॉर्पियो उनकी ओर तीन से चार बार आगे-पीछे चक्कर लगाने लगी। छात्रा ने देखा कि कार में अतुल राजपूत और उसका एक साथी मौजूद था।

विज्ञापन

दोनों छात्राओं ने युवकों को नजरअंदाज कर आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उनका पीछा जारी रखा। इसी दौरान एक युवक ने छात्रा से अश्लील कमेंट किया। इसके बाद उसके साथी ने सनरूफ से बाहर निकलकर छात्रा की ओर अश्लील इशारा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मंत्री विजयवर्गीय ने किया ध्वजारोहण; उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित

इससे आक्रोशित छात्रा ने सड़क पर पड़ा भारी पत्थर उठाकर स्कॉर्पियो पर दे मारा। पत्थर लगने से कार का शीशा टूट गया। इसके बावजूद आरोपी नहीं रुके और टूटे शीशे वाली स्कॉर्पियो से गांव के आधे रास्ते तक छात्रा का पीछा करते रहे। इससे दोनों छात्राएं डर गईं।

घर पहुंचने के बाद छात्रा ने परिजन को घटना की जानकारी दी। शनिवार सुबह परिजन उसे लेकर पुरानी छावनी थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अतुल राजपूत और उसके साथी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed