फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior : Worms found in children's syrup in Gwalior! Distribution of medicine banned with immediate effect

Gwalior News: ग्वालियर में बच्चों की सिरप में कीड़े! दवा वितरण पर तत्काल प्रभाव से लगाई रोक, सैंपल भोपाल भेजे

Wed, 15 Oct 2025 09:02 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 15 Oct 2025 09:02 PM IST
सार

ग्वालियर जिला अस्पताल में बच्चों को दी जा रही एजिथ्रोमाइसीन सिरप में कीड़े मिलने से हड़कंप मच गया। शिकायत के बाद सिरप वितरण तुरंत रोक दिया गया और 306 में से 16 बोतलों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। दोषी कंपनी या सप्लायर पर कार्रवाई की तैयारी है।

विज्ञापन
Gwalior : Worms found in children's syrup in Gwalior! Distribution of medicine banned with immediate effect
ग्वालियर में बच्चों की सिरप में कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर जिला अस्पताल में एक बार फिर बच्चों की दवा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल में उपयोग की जा रही पीडियाट्रिक एंटीबायोटिक सिरप एजिथ्रोमाइसीन की बोतलों में कीड़े निकलने की शिकायत मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, यह शिकायत अस्पताल में भर्ती एक बच्चे को दवा देने के बाद सामने आई, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत डॉक्टरों को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन


शिकायत मिलते ही जिला अस्पताल प्रबंधन सक्रिय हुआ। सिविल सर्जन डॉ. आरके शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एजिथ्रोमाइसीन सिरप के वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही दवा वितरण केंद्र पर रखी सभी 290 बोतलों को वापस स्टोर में जमा कराने के आदेश दिए गए हैं।  अस्पताल सूत्रों के अनुसार जिला अस्पताल में कुल 306 बोतलें इस दवा की थीं, जिनमें से 16 बोतलों के सैंपल परीक्षण के लिए ले लिए गए हैं। अब इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सिरप में कीड़े कैसे और किन परिस्थितियों में उत्पन्न हुए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप ने ली 26वें मासूम की जान, तीन साल की अंबिका ने नागपुर में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरप वितरण रोका
डॉ. शर्मा ने बताया कि अस्पताल में दो कंपनियों की एजिथ्रोमाइसीन सिरप की आपूर्ति होती है और दोनों ही कंपनियों की दवा भोपाल से मंगाई जाती है। अभी यह जांच की जा रही है कि शिकायत किस कंपनी की दवा से संबंधित है। फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने बच्चों को कोई भी सिरप वितरण रोक दिया है और वैकल्पिक दवा का इंतजाम किया जा रहा है।

दोषी कंपनी-सप्लायर पर होगी कार्रवाई
इस घटना के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने भी जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि दवा की खेप का बैच नंबर और सप्लायर की जानकारी एकत्र की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी कंपनी या सप्लायर पर कार्रवाई की जाएगी।


ये भी पढ़ें-  कलेक्टर के सामने महिला को घसीटा, इस बात की शिकायत करने आई थी, जिलाधीश बोले- आप हमें ब्लैकमेल कर रहे

पहले भी आ चुके हैं मामले
बच्चों के सिरप में कीड़े निकलने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार सरकारी अस्पतालों में निम्न गुणवत्ता की दवाओं की शिकायतें सामने आती रही हैं। यह मामला एक बार फिर सरकारी आपूर्ति व्यवस्था और दवा गुणवत्ता परीक्षण प्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी अस्पताल या मेडिकल स्टोर से खरीदी गई दवा में संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो तुरंत जिला प्रशासन या ड्रग इंस्पेक्टर को इसकी सूचना दें ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

ड्रग इंस्पेक्टर अनु शर्मा ने बताया की कुल 306 सिरप की बोतल मिली। जिनमें 16 सिरफ का सैंपल ले लिया गया है। इसके साथ ही बची हुई 290 सिरफ का स्टॉक फ्रीज कर दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed