फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Horrific Crash on Gwalior-Jhansi Highway as Speeding Fortuner Rams Into Tractor-Trolley;5 Kille

Gwalior News: ग्वालियर-झांसी हाईवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, पांच की मौत

Sun, 16 Nov 2025 08:54 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 16 Nov 2025 08:54 AM IST
सार

झांसी की तरफ से ग्वालियर जा रही फॉच्यूनर कार रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में जा भिड़ी। हादसे में कार में सवार पांच युवकों की मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Gwalior News: Horrific Crash on Gwalior-Jhansi Highway as Speeding Fortuner Rams Into Tractor-Trolley;5 Kille
तेज रफ्तार फॉच्यूनर के परखच्चे उड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक भीषण सड़क हादसे में फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना  ग्वालियर-झांसी हाईवे एनएच-44 पर सिरोल थाना क्षेत्र में हुई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फॉर्च्यूनर एमपी 07 सीजी 49006 झांसी की ओर से ग्वालियर आ रही थी। इसी दौरान हाईवे पर खड़ी रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर पीछे से घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ये सभी झांसी में एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। सभी मृत युवक ग्वालियर के निवासी बताए जा रहे हैं। सिरोल थाना क्षेत्र में मालवा कॉलेज के सामने मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से उनकी कार जा घुसी
विज्ञापन




पुलिस ने सभी शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सूचना मिलते ही सिरोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर तक जाम की स्थिति भी बनी रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी हुई मौत
आदित्य जादौन, राम पुरोहित, क्षितिज उर्फ प्रिंस राजावत, कौशल भदौरिया और अभिमन्यु सिंह की इस दर्दनाक सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार ग्वालियर के प्रॉपर्टी कारोबारी उमेश राजावत की है। उनका बेटा क्षितिज कार लेकर दोस्तों के साथ झांसी गया था।

ये भी पढ़ें: MP Weather: मध्यप्रदेश में नवंबर की रिकॉर्ड ठंड,कई शहरों में पारा 8 डिग्री से नीचे, 3 दिन तक शीतलहर का अलर्ट

एयर बैग फट गए
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि उसके एयरबैग खुलकर फट गए थे। इससे अंदाजा लगाया जा  रहा है कि कार की गति 120 किमी प्रति घंटे से भी ज्यादा रही होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed