फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Massive fire engulfs scrap warehouse in Bahodapur, controlled, no casualties reported

Gwalior News: भदोपुर में स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ ने काबू पाया, कोई हताहत नहीं

Sun, 26 Oct 2025 11:47 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 26 Oct 2025 11:47 PM IST
सार

पटाखे के कारण स्क्रैप गोदाम में आग लग जाने से लाखों का नुकसान हो गया। गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। बहरहाल आग को नियंत्रण में कर लिया गया है।

विज्ञापन
Gwalior News: Massive fire engulfs scrap warehouse in Bahodapur, controlled, no casualties reported
स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के भदोपुर थाना क्षेत्र स्थित एक स्क्रैप गोदाम में रविवार को भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू किया। आग के कारण गोदाम में रखा स्क्रैप जलकर नष्ट हो गया लेकिन सौभाग्यवश कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन


एसडीएम प्रदीप शर्मा ने बताया कि कॉलोनी में स्थित स्क्रैप गोदाम में आग लगी थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आग को नियंत्रण में कर लिया गया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं घटना के जिम्मेदार और गोदाम के मालिक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Anuppur News: कोतमा में पदस्थ मजिस्ट्रेट के आवास पर हमला, बदमाशों ने पथराव कर दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्वालियर नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर एवं फायर ऑफिसर अतीबाल सिंह यादव ने बताया कि आग की शुरुआत एक पटाखे से हुई थी और गोदाम में रखे स्क्रैप के कारण आग की तीव्रता बढ़ गई। मौके पर 7 फायर टेंडर तैनात किए गए और अब आग पूरी तरह काबू में है। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद थी।

एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम लगातार घटना स्थल पर निगरानी रख रही है। उन्होंने कहा कि आग को नियंत्रण में कर लिया गया है और किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed