{"_id":"6900c3c03bb4c2710905ff98","slug":"in-gwalior-a-woman-was-raped-by-a-conductor-in-a-bus-parked-at-the-roadways-bus-stand-after-taking-her-hostage-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3564257-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बस में कंडक्टर ने किया दुष्कर्म, महिला को बंधक बनाकर की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बस में कंडक्टर ने किया दुष्कर्म, महिला को बंधक बनाकर की वारदात
Tue, 28 Oct 2025 08:27 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 08:27 PM IST
सार
ग्वालियर में खड़ी बस में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कंडक्टर ने महिला को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
महिला से बस में दुष्कर्म।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी एक खाली बस में महिला को बंधक बनाकर बस कंडक्टर ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट पड़ाव थाने में दर्ज कराई। पुलिस फौरन स्पॉट पर पहुंची और भागने से पहले आरोपी बस कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मेडिकल के बाद पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता भिंड की रहने वाली है। पति से तलाक का केस चल रहा है, लेकिन पति कोर्ट नहीं आ रहा। उसी का पता करने के लिए वह शिवपुरी देहात थाने गई थी। इसके बाद भिंड लौट रही थी। भिंड के फूप इलाके की रहने वाली 27 वर्षीय महिला एफआरवी की मदद से पड़ाव थाना पहुंची। पुलिस को उसने बताया कि 6 साल पहले उसकी शादी शिवपुरी में हुई थी। पति से उसका दो साल का एक बेटा है। कुछ समय से पति उसे प्रताड़ित कर रहा था। इसकी शिकायत उसने शिवपुरी देहात थाने में की थी। वर्तमान मे भिंड कोर्ट में पति से भरण-पोषण का केस चल रहा है। पति तय तारीख पर कोर्ट नहीं आ रहा है। उसी का पता लगाने के लिए वह सोमवार सुबह भिंड से शिवपुरी देहात के लिए निकली थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ग्वालियर में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश, तिघरा डैम के गेट खोले, आसपास के गांवों में अलर्ट
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि ग्वालियर पहुंचकर वहां से शिवपुरी गुना जाने वाली बस में सवार हो गई। बस ने दोपहर में उसे शिवपुरी उतार दिया। ग्वालियर से शिवपुरी के बीच सफर के दौरान महिला से बस कंडक्टर विष्णु ओझा निवासी बदरवास सखारोड़ से जान पहचान हो गई। विष्णु ने महिला से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। उसने बताया कि दो घंटे बाद गुना से बस लौटेगी तो वह उसे फोन कर देगा। उसे आराम से ग्वालियर छोड़ देगा।
शाम को कंडक्टर विष्णु ओझा ने महिला को फोन कर शिवपुरी बुलाया और अपनी बस में बैठा लिया। रात करीब 9 बजे बस ग्वालियर बस स्टैंड पहुंच गई। पूरी बस खाली हो गई। विष्णु ने महिला से कहा कि वह बस में ही बैठी रहे। वह 10 मिनट में लौटकर आ रहा है, फिर उसे भिंड छोड़ देगा। करीब 9.30 बजे बस कंडक्टर वापस लौटा। उसने खाली बस के दरवाजे अंदर से लॉक कर दिए। जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद वह बस में महिला को छोड़कर चला गया। वारदात के बाद डरी-सहमी महिला ने एफआरवी को सूचना दी। एफआरवी ने महिला को पड़ाव थाना पहुंचाया। पड़ाव पुलिस महिला को लेकर बस स्टैंड वापस आई। यहां बस की पहचान करने के बाद पुलिस ने आरोपी विष्णु ओझा निवासी बदरवास को भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।
